Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने चार प्लॉटों के ऊपर बने फ्लैटों में किए गए अवैध निर्माणों को तोडा,सोच समझ कर ख़रीदे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी में अवैध रूप से बनाएं गए कई निर्माणों पर चलाया पीला पंजा। पिले पंजे ने चार प्लॉटों पर अवैध रूप से जरुरत से जाएदा बनाएं गए चार निर्माणों को अपना शिकार बनाया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनकी टीम सुबह ग्यारह बजे के करीब ग्रीन फील्ड कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई करने हेतु पहुंच गई थी। वहां से पुलिस फोर्स लेने के बाद विभाग के द्वारा चिन्हित किए गए अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलाया। उनका कहना हैं कि प्लाट नंबर -594 -595, 93, 577 में बिल्डरों के द्वारा जरुरत से कहीं जाएदा निर्माण बिल्डरों के द्वारा किए गए थे जोकि कानूनी तौर पर बिल्कुल गलत हैं।
उनका कहना हैं कि उन अवैध निर्माणों को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं। इस दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। पुलिस फाॅर्स के नेतृत्व सूरजकुंड थाना प्रभारी विशाल कुमार, ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार कर रहे थे। जबकि तोड़फोड़ की देखरेख विभाग के कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, प्रदीप राणा व अजरुद्दीन कर रहे थे।


Related posts

फरीदाबाद: नहरपार के दो गांवों में विकसित की जा रही दो अवैध कालोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 7 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते ने आज अवैध रूप बन रहे बड़े बड़े निर्माणधीन शो रूम और दुकानें को तोडा -देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x