Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:दक्ष ज्वैलरी शॉप में गन पॉइंट पर लूट की असफल कोशिश करने वाले दो छात्र पकड़े गए-दोनों आरोपित आपस में दोस्त -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सराय ख्वाजा क्षेत्र में गत 14 नवम्बर-2024 को दोपहर के बाद शाम 5 बजे एक ज्वेलरी शॉप में गन पॉइंट पर लूटने की कोशिश करने के सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने आज दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित आपस में दोस्त हैं। इनमें से आरोपित एक बीए एलएलबी , और दूसरा आरोपित बीटेक का छात्र है। और आरोपित दक्ष जेवलरी शॉप के मालिक दक्ष शर्मा का पड़ोसी है, ने वारदात के समय हुई हाथापाई के वक़्त उसे पहचान लिया था। आज ये खुलासा एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस किए है। ये दोनों आरोपित इस वक़्त पुलिस रिमांड पर है। 
एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सराय खाव्जा थाना क्षेत्र में दक्ष ज्वैलरी शॉप में गत 14 नवम्बर -2024 को लगभग शाम 5 बजे दो नकाब पोश लूटेरे जो गन पॉइंट पर सबसे पहले ज्वैलरी शॉप सुरक्षा गार्ड को धक्का देते हुए शॉप के अंदर ले गया, इसी दौरान शॉप मालिक दक्ष शर्मा, निवासी अशोका एन्क्लेव , फरीदाबाद  बाहर आए गए तो उनके साथ ये दोनों लूटेरों ने हाथापाई की, और लूट की असफल कोशिश के बाद शॉप से भाग निकले, शॉप मालिक दक्ष शर्मा इनमें से एक आरोपित को पहचान लिया था, जो उनके पडोसी थे।  इस सनसनीखेज वारदात की सूचना ज्वैलरी शॉप के मालिक दक्ष शर्मा ने पुलिस को दी,सराय थाने व क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। और अपनी कार्रवाई में जुट गई। और वारदात के लगभग 6 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। इनमें आरोपित शशांक है, जो बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है, और  शिकायतकर्ता शॉप मालिक दक्ष शर्मा का पड़ोसी है। दूसरा आरोपित लक्ष्य,और बीए एलएलबी का छात्र है, जोकि दिल्ली में रहता है, और आरोपित शशांक का दोस्त है। उनका कहना है कि आरोपित लक्ष्य का दिल्ली में अपना बिजनेस भी है,और इसके घर के सभी आभूषण गिरवी है, को छुड़ाने के लिए ये सोची समझी हुई वारदात को अंजाम दिया है पर असफल रहे।  सवाल के जवाब में उनका कहना है कि इनके पास असली गन नहीं थे, और जिस गन से वारदात को अंजाम दिया था , वह गन और पहने हुए नकाब को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये दोनों आरोपित छात्र है , इससे पहले की इनके कोई आपराधिक रिकॉर्ड  नहीं है।       

Related posts

फरीदाबाद: किसान मेलों से कृषि की ओर आकर्षित होंगे युवा : राजेश नागर

Ajit Sinha

एमबीए महिला ने एक ट्रांसपोर्टर का धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बना, ब्लेकमैल करके ठगे करीब एक करोड़ रूपए-अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एसएसबी अस्पताल ने लगाया हृदय जांच शिविर, 350 मरीजों की हुई जांच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x