Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:एसएसबी अस्पताल ने लगाया हृदय जांच शिविर, 350 मरीजों की हुई जांच


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एसएसबी हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विश्व हृदय दिवस पर रविवार को निशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 350 मरीजों ने अपनी जांच करवाई। शिविर में आए मरीजों की बीपी, शुगर, ईसीजी, ईको इत्यादि जांचें निशुल्क की गई। शिविर में वरिष्ठ हृदय विशेषज्ञ एवं अस्पताल के निदेशक डॉ. एस.एस. बंसल, डा. सिद्धांत बंसल, डा. अजय वालिया, डा. चेतन स्वरूप, डा. रिद्धिका मुंजाल, डा. राजीव चौधरी व डा. सुरेन्द्र कुमार मीणा आदि ने मरीजों की जांच की और उन्हें निशुल्क परामर्श दिए। इस मौके पर डा. एस.एस. बंसल ने बताया कि भारत में हृदय के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसका मुख्य कारण जहां सही खान-पान न होना है वहीं जागरूकता की कमी भी हृदय रोगों को बढ़ावा देती है, इसलिए हमें समय-समय पर अपने हृदय की जांच करवानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि एसएसबी अस्पताल समय-समय पर इस प्रकार के निशुल्क जांच शिविर लगाकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करता रहता है।

Related posts

सनसनीखेज खुलासा: फरीदाबाद में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने वाला निकला विनोद शर्मा का कातिल-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ब्याज खोर ऑफसर:एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल के केसों की जांच ईडी करेंगी तो कई बड़े -बड़े पुलिस अधिकारीयों के चेहरे होंगें उजागर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’: सीएम नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x