Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फरीदाबाद: अन्तर्राज्यीय राहुल पच पच गैंग के दो लुटेरे और एक सुनार अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: रात चलते लोगों को निशाना बनाकर चीन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय राहुल पच पच गैंग के दो लुटेरों और एक सुनार को कोतवाली- 39 पुलिस ने सेक्टर- 87 नयागांव से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने टूटी हुई 6 सोने की चेन, 8 हज़ार नगद, दो स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। इनका एक साथी सचिन अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों का पुराना लंबा आपराधिक इतिहास है।

पुलिस की गिरफ्त में खडे दीपक, रवि और नवीन राहुल पच पच गैंग के सदस्य है, जिन पर पुणे , महाराष्ट्र और दिल्ली और एनसीआर में 60 से ज्यादा चेन स्नेचिंग की लूट के मुकदमे दर्ज है। नोएडा ज़ोन के एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि राहुल पच पच गैंग के सदस्य जो इस समय जेल में है। दीपक, रवि शातिर किस्म के लूटरे है जो चोरी की बाइक और स्कूटी पर चेन लूट की वारदात को अंजाम देते थे, ये लगातार वाहनों को भी बदलते रहते थे।

तीसरा आरोपी नवीन कुमार सुनार है जिसके कब्जे से लगभग 12 तोले वेट के बराबर 6 सोने की चेन जिसकी बाजार में कीमत 8 लाख रुपये है बरामद की गई है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों ने जिस समय चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया है, वह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस तीनों को गिरफ्तार किया है जबकि चौथा भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है इनका एक साथी सचिन अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: भड़ाना क्रेशर ज़ोन के मुंशी से रंजिशन 11 लाख से अधिक नोटों से भरे बैग छीन कर भागने वाले दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को सीबीआई ने आज किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले मुख्य आरोपित डी. आर भास्कर को स्टेट विजिलेंस की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x