Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चार साल से फरार…50 हजार के इनामी… 12 करोड़ के फ्रॉड में वांटेड आरोपित गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने आज 12 करोड़ के फ्रॉड में 4 साल से फरार चल रहे 50 हजार के घोषित इनामी अपराधी प्रकाश झा को सेक्टर-62 गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है, यह जिस कंपनी में नौकरी करता था उसके 129 फ्लैट्स की फर्जी बोर्ड ऑफ रेसोलुशन लेटर तैयार कर खुद साइन कर उन रेसोलुशन लेटर्स का पैसे खुद के अकाउन्ट में लेकर उन लोगों को फर्जी रजिस्ट्री भी करा दी। इस प्रकार 12 करोड़ की धोखाधड़ी की. इसके तीन अन्य साथी पहले ही जेल जा चुके थे। लेकिन प्रकाश झा 4 साल से फरार चल रहा था।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा प्रकाश झा एच-69 सेक्टर-63 स्थित एससीसी बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड में 2011 से एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य कर रहा था। एससीसी बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आवासीय फ्लैटों का निर्माण कर विक्रय करती है। आरोपित प्रकाश झा ने अपने अन्य साथी नवनीत कौर, गौरव शर्मा, विशाल कटियार के साथ मिलकर कम्पनी के फर्जी बोर्ड ऑफ़ रेसोलुशन लेटर तैयार कर फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री बिना एसओपी का पालन करके लगभग 12 करोड़ रूपये का गबन किया गया था। उक्त गबन करने के बाद अभियुक्त प्रकाश झा अपने साथियों के साथ कम्पनी को बिना नोटिस दिए एवं कम्पनी से बिना एनओसी लिए कम्पनी छोडकर भाग गया था.आरोपित प्रकाश झा ने अपने साथियो के साथ मिलकर कम्पनी को ब्लैकमेल करने की नियत से कंपनी की गोपनीय जानकारी भी अन्य जगह मेल की गई थी। इस सम्बन्ध 10.08.2021 को कंपनी के निदेशक शिकायत के आधार पर थाना फेस-3 नोएडा पर धारा 420/406/467/468/471/408/34 मुकदमा दर्ज किया गया था। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि साथी नवनीत कौर, गौरव शर्मा, विशाल कटियार पहले ही जेल जा चुके थे। ये 4 साल से फरार चल रहा था। आरोपित प्रकाश झा के विरूद्ध धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई पूर्व में कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका था एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 50,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपित प्रकाश झा अलग-अलग जगह, अलग-अलग आइडेंटी के साथ रहता है जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।केस को मजबूत करने के लिए।

Related posts

फरीदाबाद: यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर व व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन के नाम पर ठगी, एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एसबीआई बैंक में 22842 करोड़ रूपए हुआ घोटाला भारत का सबसे बड़ा घोटाला हैं ,कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

सपा पूरी तरह से किसानों के समर्थन में खड़ी है और जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं हो जाता: जावेद अबास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x