Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में घूमने निकले दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद:  ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आज प्रात लगभग साढ़े 6 बजे सैर कर रहे दो दोस्तों को एक तेज रफ़्तार अज्ञात भारी वाहन ने सामने से जोरदार से टक्कर मार कर फरार हो गया। इस हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई , जबकि दूसरा शख्स घायल हो कर बीच सड़क पर तड़प रहा था, जिसे परिजनों ने सेक्टर -21 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उस का इलाज अभी चल रहा हैं। वहीं मृतक के शव को जिले के नागरिक अस्पताल में शव गृह में पुलिस ने रखवा दिया हैं जिसका पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया जाएगा। ग्रीन फील्ड चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना हैं कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। 

खबर के मुताबिक बलविंदर सिंह, उम्र लगभग 62 साल, निवासी मकान नंबर -3569 , ब्लॉक सी व राजेश उर्फ़ राज बहादुर, उम्र लगभग 50-55 साल, निवासी 3575, ब्लॉक सी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद, ये दोनों रोजाना की तरह आज भी एक साथ आज प्रात लगभग 6 बजकर 35 मिनट पर ग्रीन फील्ड के गेट नंबर -30 के निकट टहलने के लिए केशव वाटिका पार्क की ओर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ़्तार की गति से भारी अज्ञात वाहन सामने से आया और दोनों बलविंदर सिंह और राजेश उर्फ़ राज को जोरदार टक्कर मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक कार में सवार दो लोगों ने घायल अवस्था में बीच सड़क पर तड़प रहे राजेश उर्फ़ राज को, उसी के कहने पर उसे उसके घर तक पहुंचाया,फिर परिजन उसे सेक्टर -21 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां अभी उसका इलाज चल रहा हैं। इस हादसे की खबर तुरंत पूरे ग्रीन फील्ड में आग की तरह फ़ैल गई,इसके तुरंत बाद ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेंद्र सिंह और ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना भी अपने-आपने साथियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। और तलाशने के बाद घटना स्थल से काफी दूर झाड़ियों में बलविंदर सिंह मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने बलविंदर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं,और पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि अभी इस दर्दनाक हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई हैं, पर जल्दी हो जाएगी। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना सूरजकुंड में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं , और इसके आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी हैं।

Related posts

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, डीजीपी उत्तम सेवा के 7 तथा 25 अन्य पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Ajit Sinha

सेव अरावली ट्रस्ट ने अरावली के किनारे फैलाई गई गंदगी की सफाई की, लोगों से अपील अरावली के किनारे गंदगी न फेके

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने सूरजकुंड और नहरपार इलाके के अलग -अलग हिस्सों के 8 स्थानों पर की तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x