Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एटीएम मशीन से डिवाइस मशीन की सहायता से 12 लाख 40 हजार रूपए उड़ाने वाले दो आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच-56 की टीम ने आज एटीएम मशीन से एक डिवाइस मशीन की सहायता से 12 लाख 40 हजार रूपए उड़ाने के मामले में दो आरोपितों अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 3 लाख 20 हजार रूपए बरामद किया हैं। अरेस्ट किए दोनों आरोपितों ने इस वारदात को अंजाम बीते 17 अप्रैल 2021 को दी थी। इस वारदात का मुकदमा थाना मुजेसर में दर्ज हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम मनोज कुमार और अमित कुमार निवासी फतेहपुर बेरी , दिल्ली हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मुजेसर थाने में व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर कंपनी के नजदीक लगे एक एटीएम मशीन से एक डिवाइस मशीन की सहायता से 12 लाख 40 हजार रूपए उड़ाने के मामले मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आल्हा अधिकारियों ने इस केस को आगे की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच -56 को सौपी गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपित मनोज कुमार और अमित कुमार निवासी फतेहपुरी बेरी ,दिल्ली को गत 28 नवंबर 2021 को सेक्टर-9 -10 के चौक से अरेस्ट कर लिया। पुलिस प्रवक्ता की माने तो अरेस्ट किए गए आरोपित मनोज व अमित के पास से 3 लाख 20 हजार रूपए बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने पहले ही 19 अप्रैल को उज्बेकिस्तान के आरोपित  जोन फिलो अजीम जोन, आरोपित नीरज को हेलना मंडी गुरुग्राम से तथा नवीन को फतेहपुर, बेरी  दिल्ली से अरेस्ट किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता का कहना हैं कि आरोपित मनोज कुमार एक केस में कोलकाता की जेल मे बंद था। आरोपित  की मुलाकात कोलकाता जेल में विदेशी शख्स  से हुई जिसने एटीएम मशीन से डिवाइस मशीन के जरिए पैसे निकालने की बात बताई। जिस पर मनोज विदेशी नागरिक के साथ परसेंटेज पर घटनाओं में साथ देने लगा। आरोपितों ने 1-1 एटीएम से डिवाइस मशीन से पैसे निकालने की घटना को फरीदाबाद,गुरुग्राम और एक पंजाब में तथा 5-6 घटनाओं को कोलकाता में अंजाम दिया है। मनोज ने आरोपित नीरज, नवीन और अमित को विदेशी नागरिक से मिलाया था। आरोपित  मनोज ने विदेशी नागरिक से एक बार साकेत, दिल्ली में तथा एक बार फरीदाबाद में मुलाकात की थी । आरोपितों  ने पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन में आर्थिक तंगी के कारण एटीएम से अवैध तरीके से पैसे निकालने की घटनाओं को अंजाम देते है। आरोपितों  को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। डिवाइस मशीन उपलब्ध कराने वाला विदेशी नागरिक की तलाश जारी है।

Related posts

एक दर्जन महिला डॉक्टरों को एम्स में पीजी सीट दिलाने के नाम लाखों की ठगी करने वाला एक फर्जी डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha

होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट व बेरोजगार बेटे ने अपने माता -पिता को चाकुओं से किया कातिलाना हमला, पिता की मौत, मां गंभीर, अरेस्ट।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: मंकी पॉक्स बुखार दे रहा है दस्तक, रहे सतर्क : डा. ब्रह्मदीप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x