Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सुरक्षा गार्ड की हत्या के आरोपित ट्रांसपोर्टर प्रमोद को क्राइम ब्रांच -30 ने पकड़ कर मुंबई पुलिस सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुंबई में ट्रांसपोर्टर दो भाइयों के द्वारा अपने ही सुरक्षा गार्ड की हत्या करने के मामले में एक भाई विक्रम को पहले ही मुंबई पुलिस अरेस्ट कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपित भाई प्रमोद लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, को आज फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर -28 मेट्रो से अरेस्ट कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया। आरोपित प्रमोद को मुकदमा नंबर -272 / 21 ,भारतीय दंड संहिता की धारा 302 व 34, थाना एपीएमसी नवी मुंबई में दर्ज मुकदमे में मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक विक्रम व प्रमोद दोनों आपस में सगे  भाई हैं, ये दोनों भाई आपस मिल कर मुंबई में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। असल में ये दोनों भाई हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं। उनका कहना हैं कि इन्होनें अपने पास संदीप दशरथ पवार को सुरक्षा गार्ड के तौर रखा हुआ था । ये सुरक्षा गार्ड संदीप कभी -कभी  ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों पर से छोटा-मोटा सामानों को चार्जर म्यूजिक सिस्टम इत्यादि से चुरा लेता था ,सुरक्षा गार्ड संदीप की इस हरकत से नाराज होकर एक रात उसके आरोपित मालिक विक्रम व प्रमोद ने उसकी पीट -पीट कर बेहरहमी से हत्या कर दी। उनका कहना हैं कि इसके बाद थाना एपीएमसी नवी मुम्बई में मुकदमा नंबर -272 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक आरोपित भाई विक्रम को अरेस्ट कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपित भाई प्रमोद फरार चल रहा था, को आज एक सूचना के आधार पर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने आज सेक्टर -28 मेट्रो स्टेशन के नजदीक से अरेस्ट कर लिया और हत्या आरोपित प्रमोद को मुंबई पुलिस को आगामी कार्रवाई के लिए सौप दिया।    

Related posts

फरीदाबाद: नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस, 53 कमांडो की टीमों के 424 पुलिस के जवान उतरे फील्ड में, प्रत्येक टीम में होंगे 8 कमांडो

Ajit Sinha

जिला फरीदाबाद की 1643384 एकीकृत मतदाताओ की सूची का आज होगा प्रकाशन-विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x