Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक बारह वर्षीय लड़की के साथ उसी के घर में तीन लड़कों ने किया सामूहिक बलात्कार, मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : घर पर बच्चो को अकेले छोड़कर काम पर जाने वाले माँ -बाप हो जाए सावधान : फरीदाबाद में नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप करने का फिर एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस बार हैवानो की दरिंदगी की शिकार बनी है 12 साल की नाबालिग बच्ची ,आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने घर पर अकेली पा कर ना केवल बच्ची को अपनी हवश का शिकार बनाया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी,बच्ची ने परेशान होकर सारी बात अपनी मां को रोते हुए बताई जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग बेटी को थाने में लेकर पहुंची बच्ची के माता-पिता दोनों प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और सुबह ही अपने काम पर चले जाते हैं लेकिन जैसे ही आज बच्ची की मां अपने काम पर जाने लगी तो बच्ची फफक – फफक कर रोने लगी और अपनी मां को काम पर ना जाने के लिए कहा। इस पर जब बच्ची की मां ने उससे पूछा कि वह काम पर क्यों नहीं जाए तो बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल घर में घुस आते हैं और उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं इसके अलावा उसकी वीडियो भी फोन में उन्होंने बना ली है।
बच्ची की मां की मानें तो बच्ची घर पर अकेली रहती है और पीछे से पड़ोस में रहने वाले तीनों युवकों ने उसी के घर में बच्ची के साथ गलत काम किया और फिर अपने घर पर भी बुलाकर बच्ची के साथ गलत काम किया है जैसे ही उन्हें पता लगा तो वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचे बच्ची की मां का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए। वही जब इस मामले में महिला थाना की इंचार्ज इंदु बाला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है और उन्होंने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और अश्लील वीडियो की जांच गहनता से की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आज मंगलवार को कोविड-19 के 1015 मामले पॉजिटिव आए- जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

मेट्रो अस्पताल समूह के चेयरमैन डा. पुरूषोत्तम लाल ने किया फरीदाबाद मेट्रो अस्पताल को पूर्ण रूप से टेकओवर

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम के जेटीओ रतन लाल रोहिल्ला को उत्कृष्ट कार्य हेतु गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x