Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नीलम चौक पर अवैध रूप से चल रहे तीन मेडिकल स्टोरों को नगर निगम के बुल्डोजर ने किया ध्वस्त, कई अवैध निर्माणों को भी तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :एनआईटी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत आज नीलम चौक से लेकर बाटा चौक के बीच ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर बने खोखे व दवाइयों के दुकानों को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फाॅर्स मौजूद थे। अधिकारीयों की माने तो दर्जनों खोखे सहित दुकानों को तोडा गया हैं।
एसडीओ खेमचंद का कहना हैं कि नीलम चौक स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के समीप ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर अवैध रूप से बने अवैध तीन मेडिकल स्टोर जोकि खोखों में चल रहे थे उसे ध्वस्त कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा बाटा के पास एक कबाड़ी द्वारा नाली को जाम कर के अपनी काबड़ी की दुकाने को चला रहे थे उसे भी ध्वस्त कर दिया गया हैं। इसके अतिरिक्त आर्य समाज रोड पर बन रहे कई अवैध निर्माणों को तोडा गया हैं जिसमें कई दुकानें शामिल हैं। खबर हैं कि इस कार्रवाई के दौरान चार डियूटी मजिस्टेट मौजूद थे। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई हैं।


Related posts

फरीदाबाद: सेहतपुर की सरकारी स्कूल बना शराबियों का अड्डा, मौके पर पहुंचे एल एन पाराशर ने दी लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में सरस्वती ई-कंटेंट डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ

Ajit Sinha

हरियाणा के तीन पुलिसकर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिए चुना गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x