Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :पर्वतीया कालोनी के एक मकान में पिस्तौल की नोंक पर तीन लूटेरे लाखों रुपए के गहने व नगदी लूट कर फरार हो गए।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : पर्वतीया कालोनी के एक मकान में तीन लूटेरों ने पिस्तौल नोंक पर लाखों रुपए के गहने व 6000 रुपए लूट कर चलते बने। वारदात के वक़्त घर में एक अकेली महिला थी। उस वक़्त दिन के तक़रीबन दो बज रहे थे। लूट की यह वारदात  शुक्रवार दिन की हैं। इस मामले में सारन थाना पुलिस ने तीनों लूटेरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।



लोकपाल सिंह ने सारन थाने में दर्ज मुकदमे में कहा कि वह मक़ान न. 3587,गली न. 119 , पर्वतीया कालोनी में अपने परिवार सहित रहते हैं, शुक्रवार को दिन के दो बजे अपने घर से बाहर वह गए हुए थे और घर के अंदर उनकी पत्नी अकेली थी। इस दौरान तीन नौजवान उम्र के लड़के पिस्तौल लेकर घर में घुस आए और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर घर के अंदर रखे 6000 रुपए नगद व जेवरात लूट कर ले गए। उनका कहना हैं कि उनकी शिकायत पर सारन थाना पुलिस ने तीनों लूटेरों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 392 व  34 के तहत केस दर्ज कर, इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : समाज में होनहार युवाओं की कहीं कोई कमी नहीं है,बशर्तें उन्हें समय रहते सही मंच मिले, मनहर वलजी भाई जाला

Ajit Sinha

अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव के समीप सेंट्रल बैंक के एटीएम मशीन में लगी भयंकर आग, जलती हुई एटीएम मशीन को देखिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x