Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नगर निगम प्रशासन ने आज शहर के अलग -अलग हिस्सों में अवैध रूप से बन निर्माण धीन दुकानों पर चलाया बुल्डोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज शहर के अलग -अलग हिस्सों में निर्माणधीन 3 अवैध निर्माणों को एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया,पिछले कई दिनों से अवैध निर्माणों की वजह से निगम के कई अधिकारीयों पर गाज गिर चुकी हैं और वह लोग अपने दफ्तर में बैठने के बजाए,इन दिनों अपने घर बैठे हैं ,निगमायुक्त अनीता यादव ने अवैध निर्माणों पर  लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें सस्पेंड कर दिया।

 कार्यकारी अभियंता ओमवीर का कहना हैं कि आज एनआईटी में ट्रिपल नाइन होटल के समीप  अवैध रूप से बन रहे दुकान  को तोडा गया हैं, इसके अलावा के. सी. सिनेमा के प्रांगण में अवैध रूप से चार दीवारी की जा रही थी और उसमें एक कमरे भी बनाए जा रहे थे को एक बुलडोजर की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि एक निर्माण को नहरपार इलाके में तोडा गया और सराय खब्जा क्षेत्र में बन रहे अवैध दुकान के  कार्य को तुरंत प्रभाव से रोकवा दिया गया हैं।

Related posts

दिवाली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किए 1500 पुलिस कर्मी।

Ajit Sinha

एक कहावत हैं जंगल में मोर नाचा, उसे किसने देखा, आप गर्व से कह सकते हैं, मैंने सफ़ेद मोर को नाचते हुए देखा हैं, इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने फरीदाबाद में जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में की जनसुनवाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x