Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी,नो-पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने पर की जाएगी कार्रवाई, होंगे पोस्टल चालान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। देखने में आ रहा है कि वाहन चालक अपने वाहनों को इधर-उधर नो पार्किंग में खड़ा करके यातायात को बाधित करते हैं, जिस कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार तो ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटना हो जाती है।

जिस संबंध में संज्ञान लेते हुए नो पार्किंग में खड़े हुए वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा 12 दिसंबर से ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। नो पार्किंग में खड़े हुए वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाकर यार्ड में खड़ा किया जाएगा तथा वाहनों के चालान किए जाएंगे

यातायात पुलिस फरीदाबाद नो पार्किंग के संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए, आमजन से अपील करती है कि फरीदाबाद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें और नो पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा ना करें अन्यथा ऐसे वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद के गांव सरूरपुर के एक मकान के कमरे में एक ही परिवार के तीन लोग मृत मिले है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बिजली कर्मचारियों ने अपने कर्मचारी साथी माजिद जेई के गलत निलंबन पर भड़के,किया विरोध प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात आई तेज आंधी की वजह से कई स्थानों पर लगी भयंकर आग, बड़ी आग गांव सरूरपुर के कबाड़ी के गोदाम में लगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x