Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : सिचाई विभाग के तोडोफड़ दस्ते ने आज भारी पुलिस फाॅर्स के साए में नहर के किनारे बसी झुग्गियों पर जमकर चलाया बुल्डोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सिचाई विभाग के तोड़फोड़ दस्ते के द्वारा आज दोपहर के वक़्त सेक्टर -7 मोड़, बाईपास रोड स्थित मार्किट के पीछे नहर के किनारे बनी करीब दो दर्जन अवैध झुग्गियों को जेसीबी मशीन की सहायता से धवस्त कर दिया। यह कार्रवाई सिचाई विभाग ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंजाम दिया और इस तोड़फोड़ के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व एसीपी सेंट्रल आत्माराम कर रहे थे।
एसीपी सेंट्रल आत्मराम की माने तो बाईपास रोड स्थित सेक्टर -7 मोड़ के समीप मार्किट के पीछे सैकड़ों की संख्या में नहर के किनारे अवैध झुग्गियां बसी हुई थी, जिसे आज सिचाई विभाग के तोड़ फोड़ दस्ते ने दोपहर के एक से दो बजे के बीच जेसीबी मशीनों की सहायता से तोड़ की कार्रवाई शुरू की। खबर हैं कि सिचाई विभाग ने आज तक़रीबन दो दर्जन से अधिक झुग्गियों को जेसीबी मशीनों से रौंद दिया। उनका कहना हैं कि उन्होनें थोड़ी देर तक तोड़ फोड़ की कार्रवाई करने के बाद मौके पर उपस्थित सिचाई विभाग के कर्मचारी उन्हें कहने लगे की मौके पर एसडीओ उपस्थित नहीं हैं इस कारण से इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को यहीं पर रोकना पड़ेगा। हालाँकि उनका कहना हैं कि वह लोग उनकी सहायता के लिए यहां आए हैं और वह अपनी तोड़फोड़ की कार्रवाई को आगे बढ़ा सकतें हैं पर उन लोगों ने इस आगे और तोड़फोड़ की कार्रवाई करने से मना कर दिया। उसके बाद वह लोग अपनी पुलिस फाॅर्स को वापिस लेकर वहां से आ गए।

Related posts

हरियाणा सरकार ने राज्य के कालेजों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पौधरोपण और योग की प्रतियोगिता करवाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिद्धदाता आश्रम बाबा पुरुषोत्तमाचार्य और उनके सेवादारों पर लगा गौशाला चलाने के आड़ में एक एकड़ जमीन पर कब्ज़ा करने आरोप,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x