Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों व एक भतीजी की हत्या करने के बाद, खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: थाना मुंडकटी क्षेत्र के अंतर्गत गांव औरंगाबाद में एक शख्स ने अपने ही परिवार के चार के लोगों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद, खुद आत्महत्या कर ली,इस सनसनी खेज घटना से पूरे के पूरे गांव लोग सहमे हुए हैं। इस सनसनीखेज घटना में पांच लोगों के मारे जाने की खबर हैं।

मरने वाले शख्स का नाम मृतक नरेश ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी आरती, 7 वर्षीय बेटा संजय, 9 वर्षीय बेटी भावना व अपनी भतीजी रविता हैं। इस घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घटना क्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और अब इन सभी की पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही हैं। खबर के अनुसार मृतक नरेश कुमार मंगलवार को ही अपने ससुराल से होकर आया था। खबर लिखे जाने तक हत्या व आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका हैं। इस मामले और सही जानकारी के लिए डीएसपी होडल व थाना मुंडकटी के एसएचओ से संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया, संभवत इस ताज़ातरीन घटना क्रम की जांच में जुटे होंगे.आगे जो भी सही जानकारी मिलेगी इस खबर में एड कर दी जाएगी।

Related posts

राजनीतिक दल दूरदर्शन व आकाशवाणी पर कर सकते है प्रचार- प्रसार – मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 पर यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 1 लाख 21 हजार से अधिक वाहनों के किए गए ऑनलाइन चालान

Ajit Sinha

भाजपा की नीति में सत्ता नहीं जनसेवा व राष्ट्र निर्माण सर्वाेपरि: धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x