Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गर्ल फ्रेंड से कहा तूने मुझ से बात करनी बंद की तो, तेरी शादी तुड़वा दूंगा, अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा- अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फेसबुक दोस्त ने अपने गर्ल फ्रेंड्स से कहा,तुमने अगर मुझ से बात करनी बंद की तो, तेरी शादी तुड़वा दूंगा, तेरी अश्लील वीडियो और तस्बीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा, और उसकी अश्लील तस्बीर व वीडियो को उसके भाई को व्हाट्सएप पर भेज दिया। पीड़ित लड़की की शिकायत पर आज महिला थाना सेंट्रल ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को उत्तरप्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम मोहम्मद तैयब, निवासी मेरठ, उत्तरप्रदेश हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित मोहम्मद तय्यब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है। आरोपित की लड़की से पहचान फेसबुक के माध्यम से लगभग 3 साल पहले हुई थी। जो दोनों आपस में एक दूसरे से बातचीत करते थे। आरोपित ने बातचीत के दौरान लड़की से उसकी फोटो और वीडियो अपने पास मंगवा ली थी। जब लड़की ने बताया कि उसका रिश्ता हो गया है

अब वह उससे बात ना करें। जिस पर आरोपित ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर तुमने बात करनी बंद की तो मैं तुम्हारे फोटो और वीडियो व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दूंगा। और तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार दूंगा। जहां तुम्हारी शादी होगी वहां से मैं शादी तुड़वा दूंगा और आरोपित ने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो लड़की के भाई के फोन पर भेज दी। लड़की ने महिला थाना सेंट्रल को लिखित शिकायत दी। जिस पर महिला थाना द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर की गई थी। महिला थाना सेंट्रल के प्रभारी इंस्पेक्टर जीता की टीम ने आज आरोपित को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया । जिस फोन के द्वारा आरोपित ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल की थी उस फोन को बरामद कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ होने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

पुलिस के लिए सिरदर्द और लोगों के बीच आतंक का कारण बना 45 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फील्ड में जेजेपी की गतिविधियां तेज, जिलों में प्रचार के लिए 22 प्रवक्ता घोषित

Ajit Sinha

जिलाधीश ने कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए 10 भवनों को अधिग्रहण करने के आदेश पारित किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x