Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फ़रीदाबाद : 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला में आज की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मशहूर कलाकार पंडित बिरजू महाराज ने किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुण्ड, (फरीदाबाद) : फरीदाबाद जिला के सूरजकुंड में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प  मेला में आज की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पद्मविभूषण से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक के मशहूर कलाकार पंडित बिरजू महाराज ने किया। इस मौके पर कत्थक नृत्यांगना इलिशा दीप गर्ग ने अपने साथी कलाकार सन्नी सिशोदिया के साथ मिलकर कत्थक नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियों से दशकों  का दिल जीत लिया। दर्शकों ने भी बेहद संजीदगी के साथ उनकी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और जमकर तालियां बजाईं।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन ने कहा कि पंडित बिरजू महाराज ऐसी शख्सियत है जो घुंघरू की झंकार से दर्शकों का मन मोह लेते हैं। ताल और घुंघरु की तालमेल करना एक नर्तक के लिए आम बात हैं लेकिन अपनी घुंघरु की झनक पर दर्शकों को सम्मोहित करने की बात हो तो बिरजू महाराज का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने कथक को ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में एक अलग मुकाम पर पहुंचाया और कथक को और आगे ले जा रहे हैं। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
इसके उपरांत मषहूर पंजाबी गायक शंकर साहनी ने शिवरात्रि  महत्व पर चर्चा करने के साथ ही महामृत्युंजय जाप प्रस्तुत किया।शिव  स्तुति के बाद शंकर साहनी ने पंजाबी गीतों से धूम मचाई और दर्शकों  को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्यप्रशासक  समीरपाल सरो, एसीएस विजय वर्धन की धर्मपत्नी संगीता वर्धन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: प्रेम पब्लिक हाई स्कूल में आज मेधावी छात्र और छात्राओं को प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:नगर निगम फरीदाबाद की वार्डबंदी के लिए दूसरे दिन भी दावे एवं आपत्तियां ली।

Ajit Sinha

विकास का दूसरा नाम कांग्रेस हैं, भाजपा ने नोटबंदी , जीएसटी लगा कर अर्थ व्यवस्था को किया खोखला: लखन सिंगला   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x