Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में आज 60 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ 1110 तक पहुंची, अब मरने वालों की संख्या बढ़ कर 21 हो गई हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जिले में आज कोरोना संक्रमित मामले अपने रफ्तार हैं, जरूरत हैं आमजनों को इस संक्रमण बचने की। इस कोरोना संक्रमण में परिवार का कोई एक शख्स भी चपेट में आता हैं तो उनका पूरा का पूरा इस चपेट में आ जाता हैं। जिला प्रशासन ने आज जो कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े जारी किए हैं उसकी संख्या 1110 हैं। इसमें आज कुल 60 नए केस शामिल हैं। अब तो मरने वालों की संख्या बढ़ने लगी हैं। आज भी 4 मरीजों की मौते हुई हैं इस के साथ ही मरने वालों संख्या 17 से बढ़ कर अब 21 हो गई हैं।   
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 16381यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 5979 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 10377 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 15271होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 16741 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 14796 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 835 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 1110 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 416 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 320 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 349 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।  

Related posts

फरीदाबाद: भड़काऊ पोस्ट डालने एंव लाइव दिखाने पर फेसबुक और यूट्यूब चैनल को तुरंत बंद कर जाएगा -सीपी राकेश आर्य

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: लघु सचिवालय में वाहनों की पार्किंग के ई-टेंडरिंग 28 अप्रैल को : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सांस्कृतिक विविधता का सबसे बड़ा मंच है अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!