Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राईम ब्रांच -17 के हत्थे चढ़ा 25 हजार का मोस्टवांटेड इनामी बदमाश शाहरुख

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सैक्टर- 17 की टीम ने आज 25 हजार के मोस्टवांटेड ईनामी बदमाश शाहरुख़ को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों मुस्तकीम व जब्बारी उर्फ जावेद को वर्ष 2020 व अकरम खान उर्फ़ भल्ला और असलम उर्फ़ चीनी को वर्ष 2021 में अरेस्ट किया जा चुका है।

मामले में गहनता से जांच के लिए आरोपित को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपित शाहरुख़ नूह जिले के गाँव घासेड़ा का रहने वाला हैं जो इस वारदात का मुख्य आरोपी है। आरोपितों के खिलाफ थाना डबुआ में पशु क्रूरता अधिनियम, अवैध हथियार का प्रयोग व गौरक्षा दल के कर्मियों की हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज है। दिनांक 8 दिसंबर 2018 को थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार थाना डबुआ के क्षेत्र में आरोपित शाहरुख़ ने अपने 6 अन्य साथियों मुस्तकीम,शाहरुख, आबिद, बहरा, जब्बारी उर्फ जावेद, चीनी और भल्ला के साथ मिलकर पाली एरिया से गायों को गाडी में भरकर ले जा रहे थे। गोरक्षक दल की टीम को इसकी खबर लग गई तो उन्होंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की परंतु गौ तस्करों ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जैसे तैसे गौ- रक्षकों ने अपनी जान बचाई और गौ तस्करों की गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। चलते- चलते रास्ते में गौ तस्करों की गाड़ी पंचर हो गई और अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने गौ- रक्षकों के ऊपर फायर कर दिया परंतु गोली किसी को नहीं लगी। गौ रक्षकों से डर कर आरोपित गाड़ी को छोड़कर भाग गए जिसमें से तीन गायों को सकुशल गाड़ी में से निकालकर सूरजकुंड रोड पर स्थित गोपाल गौशाला में छोड़ दिया गया। बाकी आरोपित पुलिस से बचने के लिए दूसरे जिलों में फरारी काट रहे थे। गत 30 सितम्बर 2021 को क्राइम ब्रांच सेक्टर- 17 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपित को फरीदाबाद के धौज से अरेस्ट कर लिया। आरोपित मुस्तकीम, अकरम, शाहरुख और असलम चारों भाई हैं जिसमें से शाहरुख़ इस वारदात का मुख्य आरोपित है। मुस्तकीम, अकरम और असलम को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। पूछताछ पूरा होने के पश्चात् आरोपित को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

प्रवासियों की मांगों की अनदेखी,और भेदभाव की नीति अपनाने वाले राजनैतिक पार्टियों को आने वाले चुनावों में सबक सिखाएगी-डॉ अजय

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जिला विकास समन्वय एवम निगरानी समिति की त्रिमासिक बैठक आज संपन्न।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने मनोज मंगरिया गिरोह के तीन सदस्यों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x