Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कृष्णपाल गुर्जर को टिकट मिलने की ख़ुशी में हुई जमकर आतिशबाजी, लड्डू और केले बांटे -देखें लाइव वीडियो में


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा टिकट दिए जाने की ख़ुशी में आज उनके करीबी बिट्टू कंसल ने ओल्ड फरीदाबाद की पथवारी मंदिर के पास स्थित अपने कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की,और ढोल -बाजे के बीच ख़ुशी के लड्डू व केले वितरित किए गए, और कृष्णपाल गुर्जर जिन्दावाद,जिंदवाद के नारे जमकर लगाए। 

इस खास अवसर पर बिट्टू कंसल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व जे. पी. नड्डा ने फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय भारी एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को पूरे विश्वास के साथ लगातार तीसरी बार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया हैं। इसी ख़ुशी का इजहार सैकड़ों किलों लड्डू और केले बांट कर किए हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में उनके नेता केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर 10 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे, क्योंकि इनके मुकाबले में इस लोकसभा क्षेत्र में दूर-दूर तक कोई भी नेता नहीं हैं।

सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि कृष्ण पाल गुर्जर कोई नेता नहीं हैं, हम सब का साथी हैं, बल्कि भाई बंधु हैं, और हम सब के दुःख सुख का साथी हैं, ना ही उन्होनें यहां की जनता को कभी महसूस होने दिया। कृष्ण पाल गुर्जर का और जनता के बीच दिल का रिश्ता हैं। इस बार उनके नेता कृष्ण पाल गुर्जर लगभग 10 लाख से अधिक वोटों से अवश्य जीतेंगे। बिट्टू कंसल ने इस दौरान आए साथियों को गरम -गरम कचौड़ी -सब्जी का नाश्ता करवाया, साथ में लस्सी भी पिलवाएं और जाते -जाते अपने साथियों को गुजिया खिला मुंह मीठा कराया , और होली त्यौहार का नजदीक होने का एहसास करवाया। ये सब बिट्टू कंसल ने मुस्कुराते हुए अंदाज में किया। इस ख़ुशी के समय में बिट्टू कंसल के साथ राव राकेश , कृष्ण पहलवान, ब्रह्म प्रकाश गोयल, हरीश कंसल, डालचंद गुप्ता, मुकेश गुप्ता , खेम चंद गुप्ता, अनिल सिंगला व अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: निकिता हत्या कांड के मुख्य आरोपित तौसीफ को रिमांड पर ले किडनेप में इस्तेमाल की गई डस्टर गाडी को किया बरामद।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्रीरामलला दशहरा समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला के मंच पर मचा धमाल -जमकर नाचे रामभक्त-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप का प्रचार अभियान जोर पकड़ा, एक मंच पर आए पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप व पूर्व सांसद अवतार भड़ाना

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x