Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; तीन साल की सोनाक्षी की बलि इस लिए दी, वह तांत्रिक बन, अमीर इंसान बन जाएं, जसबीर सिंह।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (डीएलएफ) पुलिस ने 9 दिन पूर्व हुई एक तीन साल की बच्ची की हत्या का मामला सुलझा लेने का दावा किया हैं इस हत्या काण्ड में मृतक बच्ची के पिता को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी धीरज तांत्रिक बन कर, अपनी गरीबी को कोसों को दूर भगाना चाहता  था और अमीर इंसान बनना चाहता था।

क्राइम ब्रांच प्रभारी जसबीर की मानें तो एनएच दो सी निवासी  धीरज बीते 11 जुलाई की शाम को अपने स्कूटी पर अपनी तीन साल की बच्ची बिठा कर सीही गांव के नजदीक शमशान के पीछे ले गया और नहर में फेंक दिया और वह घर वापिस आया तो उसने उल्टा अपनी तीन साल की बच्ची सोनाक्षी की लापता व अपहरण  किए जानें का ड्रामा किया और कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत की,इसके दूसरे दिन 12 जुलाई  के दोपहर के वक़्त सिक्रोना पुलिस ने प्रताप गढ़ के समीप गुड़गांव नहर से सोनाक्षी के शव को  बरामद किया था और पोस्ट मार्टम करा कर परिजनों सौप दिया था। उनका कहना हैं कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौप दी गई थी  के बाद उन्होनें इस प्रकरण की जांच शुरू की, जिसमें मृतक सोनाक्षी के पिता धीरज के पास जा कर थम गई और आज उसे अपनी तीन वर्षीय सोनाक्षी की हत्या करने के जुर्म में उसके पिता धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपी धीरज ने उन्हें बताया कि वह एक बैंक में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करता था और तांत्रिक बनने के लिए अपनी 3 साल की बच्ची सोनाक्षी की बलि दी थी क्यूंकि अपने गरीबी से बिल्कुल तंग आ चूका था और वह अमीर इंसान बनना चाहता था।

Related posts

फरीदाबाद:मानव रचना में संपन्न हुई दो दिवसीय रिफ्रेशमेंट एंड एंपॉवरमेंट वर्कशॉप,29 जून को शहर के सौ प्रिंसिपल और हेड मिस्ट्रेस के लिए होगा कार्यक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के निवासी बोले, मेरा पार्षद वीरेंद्र भड़ाना हो, वीरेंद्र जैसा कोई नहीं, बीजेपी जिंदाबाद, वीरेंद्र भड़ाना जिंदाबाद -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फेसबुक तथा व्हाट्सएप पर महिलाओं को उनकी एडिट की हुई अश्लील फोटो भेज कर ब्लेकमेल करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x