Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने आज गांव भतौला व फरीदपुर के  दो अवैध कालोनियों  में की भारी तोड़फोड़। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफ्पर्कमेंट एंव विजीलैंस की टीम ने आज नहर पार के गांव भतौला व फरीद पुर में दो अवैध रूप से विकसित किए जा रहे कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस फोर्स की मौजदगी में अंजाम दिया गया। अधिकारी की माने तो वह अवैध निर्माणों व अवैध कालोनियों को किसी भी कीमत पर कतई बर्दाश्त नहीं करेंगें। उन्होनें लोगों से अपील की हैं कि किसी कालोनीनाजरों और प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में आकर अवैध कालोनियों में प्लाट ना खरीदे, नाही अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद करें। इन अवैध कालोनियों में सरकार द्वारा दी जाने वाली कोई भी सूविधा नहीं दी जाएगी। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि लगभग 8 एकड़ जमीनों पर गांव भतौला व फरीदपुर में दो अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं, जिसमें पांच निर्माणधीन मकानें, 25 डीपीसी व रोड नेटवर्क व बाउंड्रीवाल अवैध रूप से बने हुए हैं। जिसे आज उनकी मौजदगी में उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया हैं।

वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान मौजूद थे। तोड़ फोड़ की कार्रवाई की देखरेख विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुभाष शर्मा व अज़रुद्दीन कर रहे थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व बीपीटीपी थाने के एसएचओ सुनील सिंह कर रहे थे।  

Related posts

फरीदाबाद: सिपाही मनोज के बेटे सक्षम ने ओपन नेशनल तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर आने पर विद्यालय में स्वागत

Ajit Sinha

शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ रैंकिंग में प्रदेश में टॉप-4 में शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना यूनिवर्सिटी में पहली लॉ एंड टेक्नोलॉजी नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का किया आयोजन।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!