Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: सिपाही मनोज के बेटे सक्षम ने ओपन नेशनल तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर आने पर विद्यालय में स्वागत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज डी. ए. वी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर–30 फरीदाबाद की आठवीं कक्षा के छात्र सक्षम अहलावत ने आंध्रप्रदेश में आयोजित ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर  दिया है। विद्यालय परिसर में जोश और उमंग के साथ सक्षम का स्वागत किया गया। विद्यालय में सक्षम के आते ही  गाजे-बाजे के साथ कन्धों पर उठाकर विद्यालय के मैदान में लाया गया। जहाँ  पर पहले से ही मौजूद छात्रों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसका स्वागत किया।  इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न समाचार पत्रों के संवादाता भी उपस्थित रहे ।

सक्षम का मंत्रोच्चारण और तिलक द्वारा अभिनन्दन किया गया। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने छात्र को बधाई देते हुए अपने माता पिता, फरीदाबाद पुलिस, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सहित पूरे जिले का नाम रोशन करने पर उसके खेल की प्रशंसा की तथा खेल में ओर आगे बढ़कर नए मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या श्रीमती हेमा अरोड़ा दने फूल मालाएँ पहनाकर उसका हौंसला बढ़ाया और पुष्प गुच्छों को भेंट किया गया। सक्षम ने गाँव साहूपुरा में स्थित, परशुराम तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षक सोनू सिंह की  देख–रेख में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

गौरतलब है कि सक्षम के पिता सिपाही मनोज क्राइम ब्रांच  सेक्टर – 30 में कार्यरत हैं। जिन्हें समय–समय पर पुलिस आयुक्त द्वारा उनकी कर्तव्यनिष्ठता के लिए सम्मानित किया गया है। सक्षम की सफलता के पीछे उनके दादा जी सुभाष अहलावत ( भारतीय सेना से सेवा निवृत , सूबेदार ) का बहुत बड़ा योगदान रहा है।प्रधानाचार्या के द्वारा पुनः बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यालय में उपस्थित सभी  छात्रों को सक्षम से प्रेरित होकर, खेलों में बढ़–चढ़ कर भाग लेने की बात कही। साथ ही छात्रों को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि विद्यालय में चल रही खेलकूद की गतिविधियों का लाभ उठातेहुए सक्षम की तरह ही भविष्य में अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

Related posts

फरीदाबाद स्थित जे.सी. विश्वविद्यालय में पांचवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि करेंगी शिरकत

Ajit Sinha

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बने नीरज चौपड़ा-सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x