Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की कड़ी में प्रदेश में हरियाणा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की नेटवर्क संबंधी समस्या का स्थाई समाधान करने को लेकर आज हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में कपूर ने प्रत्येक जिले से इन हेल्पलाइन नंबरो पर आने वाले फोन की कनेक्टिविटी की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि इन हेल्पलाइन नंबरो पर फोन की कनेक्टिविटी को लेकर प्रदेश भर के थाना प्रभारियों और अन्य अधिकारियों द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्रति माह अलग अलग समय पर ट्रायल बेस पर फोन किया जाता है और सुनिश्चित किया जाता है कि उपरोक्त वर्णित हेल्पलाइन नंबरों पर फोन मिल रहा है अथवा नहीं।
बैठक में बीएसएनएल कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि उनके नेटवर्क से शत प्रतिशत फोन कनेक्ट हो रहे हैं जिस पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सभी कंपनियों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी स्थानों पर चेक करवाएं कि कहां-कहां पर फोन कनेक्ट होने में दिक्कतें आ रही हैं और इसका तुरंत समाधान करें। इसके साथ ही कपूर ने कहा कि टेलिकॉम कंपनियां सुनिश्चित करें कि रोमिंग में होने के बावजूद भी 1930 पर फोन करने वाले व्यक्ति की कॉल संबंधित राज्य में कनेक्ट हो और उसे अपनी शिकायत दर्ज करने में कोई दिक्कत ना आए। बैठक में बताया गया कि ट्रायल का नतीजा है कि वर्तमान में 86% फोन हेल्पलाइन नंबरों 1930 पर कनेक्ट हो रहे हैं भले ही वह किसी भी नेटवर्क से क्यों ना हो जिस पर पुलिस महानिदेशक में इस प्रतिशत दर को शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए।बैठक में कपूर ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन-जिन जिलों में फोन कनेक्ट होने में दिक्कत आ रही है उनकी सूची टेलीकॉम कंपनियों को उपलब्ध करवा दी गई है और भविष्य में सुनिश्चित करें कि इन जिलों में फोन कनेक्ट होने में किसी प्रकार की समस्या ना आए।बैठक में बताया गया कि कुरुक्षेत्र, झज्जर, हांसी, सिरसा, रेवाड़ी,नूह, चरखी दादरी सभी जिलों में सिग्नल की समस्या सामने आई। सभी जिलों में नेटवर्क संबंधी समस्या को लेकर डाटा सभी कंपनियों से शेयर कर दिया गया है और उन्हें इस बारे में आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

Related posts

फरीदाबाद : atharv news के खबर का बड़ा असर : कमिश्नर मोहम्मद साइन ने पांचों फार्म हाऊस के मालिकों को भेजा नोटिस,माना निगम की बड़ी गलती हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्रिकेटर ऋषभ पंत की जीवन बचाने वाले चालक और परिचालक को किया जाएगा सम्मानित : मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने विजिलेंस मामलों पर प्रशासनिक सचिवों को दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x