Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज 10000 रूपए के इनामी बदमाश नरेश निवासी पलवल को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ,सेक्टर-17 की टीम ने आज 10000 रूपए के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम नरेश, निवासी गांव अमरौली, जिला पलवल हैं। ये आरोपित वर्ष 2015 में एक हत्या में शामिल था। इसके अतिरिक्त ये इस आरोपित के खिलाफ वर्ष 2021 में बैंक लूट तथा षड्यंत्र की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। और लूट की वारदात के मामले में पुलिस प्रशासन से 10000 रूपए का इनाम घोषित किया था।  

इंचार्ज अशोक कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित का नाम नरेश है, जो कि  पलवल जिले के अमरोली गांव का रहने वाला है। ये आरोपित ने वर्ष- 2015 में अपने गांव के सतवीर नाम के एक शख्स  की हत्या कर दी थी जिसमें आरोपित नरेश को पलवल कोर्ट से 20 साल की सजा सुनाई गई थी। वर्ष-2019 में आरोपित हाई कोर्ट से बरी हो गया था परंतु आरोपित नरेश की अपने गांव में दुश्मनी हो गई थी। इसी दुश्मनी के चलते मृतक सतवीर के लड़के रविंद्र ने दिनांक 6 जनवरी 2021 को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नरेश को 6-7 गोलियां मारी थी परंतु इस  वारदात में उसकी जान बच गई जिसके पश्चात आरोपित नरेश ने रविंद्र के ऊपर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। कल 5 अप्रैल 2022  को आरोपित फरीदाबाद कोर्ट में किसी काम से आया था
 
जिसको क्राइम ब्रांच सेक्टर- 17 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से एक देसी कट्टे सहित दबोच  लिया। आरोपित के खिलाफ थाना सेंट्रल में अवैध हथियार अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पिछले वर्ष- 2021 में आरोपित सेक्टर- 15 स्थित बैंक में डकैती में शामिल था जिसके लिए उसके खिलाफ थाना सेंट्रल में लूट की कई  धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गत 11 मार्च 2022 को फरीदाबाद में बैंक लूट के मुकदमे में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से आरोपित पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों के सहायता से  अरेस्ट  कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद :एशियन अस्पताल में मध्यप्रदेश की शकुंतला का हुआ सफल ईलाज। शकुंतला पिछले कई वर्षों से हाथ मुडा़ हुआ होने के कारण अपने कार्यों को करने में असमर्थ थी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पंजाबी एंव बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शंकर साहनी व फरीदाबाद की सोनम चौधरी का नया एलबम “मूड है शायराना”जल्द रिलीज होगी।

Ajit Sinha

एक दर्जन महिला डॉक्टरों को एम्स में पीजी सीट दिलाने के नाम लाखों की ठगी करने वाला एक फर्जी डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x