Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के कराधान विभाग ने बकाया सम्पति कर वसूली, इ ऍफ़ मॉल में 3 दुकानों को किए सील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद; बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा दुकानों को सील करने का चल रहा अभियान आज भी जारी रहा। निगम के आल्ड फरीदाबाद जोन के अन्तर्गत पड़ने वाले ई.एफ.-3 मॉल में 3 दुकानों को जोन के क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी अनिल रखेजा के नेतृत्व में टीम ने सील कर दिया,



जिनके विरूद्ध लगभग 4 लाख रूपये बकाया हैं , जबकि एक दुकानदार ने मौके पर ही 97500 रूपये बकाया संपत्ति कर का भुगतान करके अपनी दुकान को सील होने से बचा लिया।  नगर निगम के क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी (मु0) रतन लाल रोहिल्ला ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बकायेदारों को निगम के द्वारा निरंतर नोटिस दिए जा रहे है और अब तक बकायेदारों को 20 हजार से अधिक नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संपत्ति कर व ट्रेड लाईसेंस के बकायेदारों ने अपने बकाया का भुगतान नहीं किया तो न केवल उनकी संपत्तियों को सील किया जाएगा बल्कि ऐसी संपत्तियों को नीलाम करने की कार्यवाही भी शुरू की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : नाना के कंधे पर बच्ची की लाश, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हुई 9 साल की बच्ची की मौत, शर्म करों।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:1950 नंबर पर एसएमएस भेज मात्र 15 सेकेंड में प्राप्त करे वोट पर्ची : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी  एफ आई आर दर्ज : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x