Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सातवीं क्लास की छात्रा के साथ उसी पडोसी शख्स ने किया जबरन बलात्कार, आरोपी शख्स अपना घर छोड़ कर फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सातवीं क्लास की एक छात्रा से पडोसी के शख्स द्वारा जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में सारन थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 , 506 व 4 पोस्को  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर,आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी हैं।

पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी उम्र करीब 12 साल हैं और वह सातवीं क्लास में पढ़ती हूँ और अपने माता -पिता के साथ किराए के मकान में रहती हूँ। उसका कहना हैं कि उसके पड़ोस में पवन नाम का लड़का रहता हैं जिसकी उम्र तक़रीबन 32 साल हैं। उसने उसे जबरदस्ती खींच कर वहीँ के एक बाथरूम में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उसका कहना हैं कि जब अपने मम्मी पापा को बतानें की बात कहीं तो उसे आरोपी पवन ने जान से  मारने की धमकी दे डाली। पुलिस की मानें तो आरोपी शख्स पवन की गिरफ्तारी नहीं हो पाई हैं  पर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा के परिवाहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रन फॉर यूथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना। 

Ajit Sinha

स्पोर्ट्स डायरेक्टर सरकार तलवार को द्रोणाचार्य अवार्ड और पूर्व छात्र एवं शूटर अभिषेक वर्मा को अर्जुन पुरस्कार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिसर्च के लिए 20 हजार करोड़ देंगे,सीएसआर फंड शिक्षा में निवेश करें – डॉ. रमेश पोखरियाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x