Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने कुख्यात बदमाश सतपाल मुंझेड़ी के भाई जोगिंद्र एडवोकेट को किया गिरफ्तार,जेल भेजा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने आज कुख्यात बदमाश सतपाल मुंझेड़ी के भाई जोगिन्दर को सेक्टर -9 स्थित एक फ्लैट मालिक संदीप व उसके 3 -4 साथियों के साथ मारपीट, रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। आरोपी जोगिंदर के खिलाफ बीते 26 सितंबर 2018 को सेक्टर -7 थाने में दर्ज किया गया था।
इंचार्ज संदीप मोर का कहना हैं कि उनकी टीम ने जोगिंदर निवासी मुंझेड़ी ,सदर बल्लभगढ़ को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया था। पकडे गए आरोपी जोगिंदर (एडवोकेट ) को सेक्टर -7 थाने में दर्ज केस नंबर -748 में गिरफ्तार किया गया हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 323, 324 , 384 ,506 , 452 को दर्शाया गया हैं। उनका कहना हैं कि सेक्टर -9 निवासी संदीप ने एक बैंक से एक फ्लैट को ऑक्शन में ख़रीदा था उस फ्लैट में शिकायतकर्ता संदीप मरम्मत का कार्य मजदूरों से करवा रहा था। इस दौरान जोगिंदर अपने 3 – 4 साथियों के साथ वहां पर पहुंचा गया और उपस्थित सभी लोगों के साथ मारपीट करते हुए ख़रीदे गए फ्लैट को खाली करने के लिए कहने लगा। इस दौरान कई लोगों को काफी चोटें लगी थी। उनका कहना हैं कि आरोपी को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया, के बाद उसे अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आज उसका पुलिस रिमांड खत्म हो गया और उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ने किक बॉक्सिंग में जीते पदक

Ajit Sinha

हरियाणा में टिड्डी दल की वजह से बर्बाद हुए फसल की विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी- जे.पी.दलाल

Ajit Sinha

एक्शन में दिखी पुलिस, हरियाणा में बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण-3‘

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x