Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम ने आज बने अवैध बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटर सहित कई इकाइयों पर की सीलिंग की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास के आदेशानुसार निरन्तर कार्रवाई  करते हुए  आज भी बल्लभगढ़ के तिगांव रोड पर चल रहे इंदिरा गांधी डिजिटल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और अमेरिका इंग्लिश इंस्टीटयूट को सील किया। इसके अतिरिक्त ओल्ड फरीदाबाद के शेरशाह सूरी रोड, सराय ख्वाजा की बेसमेंट में चल रहे शिव संस्कार प्ले स्कूल व अशोका इनकलेव मेन में एससीएफ न. 1 व 2 को सील किया गया। इसी प्रकार एनआईटी-3 और 5 के बेसमेंट में चल रही 3 इकाइयों को सील किया गया जिसमें होटल, अस्पताल आदि शामिल है। निगमायुक्त के आदेश पर सभी संयुक्त आयुक्तों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी इकाइयों को चिन्हित करने तथा उनके विरूद्ध कार्रवाई  करने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।


 

Related posts

फरीदाबाद: पलवल के सिविल अस्पताल में नवचेतना ट्रस्ट ने फरीदाबाद के बाद, अब पलवल में महाराजा अग्रसेन स्नेहभोज कैंटीन की शुरुआत की गई है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कोतवाली थाना ने दो न्यूज़ चैंनलों सहित नौ कम्पनियो और उसके 8 मेनेजिंग डायेक्टर व डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित किए गए रक्तदान में रिकार्ड बनाने वाले लोग एवं संस्था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x