Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में मनचलों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान- शत्रुजीत कपूर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बल देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए मनचले लोगों को सबक सिखाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में छेड़छाड़ वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में तैनात रहती है और मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करती है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के दिशा- निर्देशानुसार तथा मार्गदर्शन में महिला विरुद्ध अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश भर में यह अभियान चलाया गया है, जिसके तहत प्रत्येक जिला में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ वाले क्षेत्रों को सूचीबद्ध करते हुए वहां पुलिस की टीमें तैनात की गई है। ये टीमें सिविल ड्रेस में हॉटस्पॉट क्षेत्रो पर तैनात रहती है और असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने वालों को सबक सिखाती है।

महिला पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे-स्कूलों, कॉलेजो, शिक्षण संस्थाओं, बस स्टैंड, कॉरपोरेट सेक्टर के बाहर, बाजारों आदि में तैनात रहती है और महिलाओं तथा लड़कियों पर फब्तियां कसने, छेड़छाड़ और बदतमीजी जैसी हरकतें करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाती है। इस दौरान युवकों से पूछताछ करते हुए उन्हें चेतावनी दी जाती है । इसके अलावा, उनके माता-पिता से संपर्क कर उनके बच्चों के बारे में सूचना दी जाती है ताकि वे भविष्य में ऐसा ना करें।कपूर ने बताया कि प्रदेश में महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बल देने के लिए गुरुग्राम जिला में स्वयंसेवी संस्था के विशेषज्ञों द्वारा प्रदेश भर में तैनात महिला पुलिस कर्मियों की टीमों को प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान टीमों को विशेष रूप से महिला विरुद्ध अपराध रोकने तथा महिलाओं से संपर्क कर उनसे फीडबैक लेने संबंधी स्किलस विकसित करने को लेकर प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की भी शुरुआत की गई है। अकेले में सफर करने वाली महिलाएं हरियाणा 112 पर खुद को पंजीकृत करते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं। खुद को पंजीकृत करने के बाद महिलाएं अपने सफ़र को सुरक्षित बना सकती है। सफर के दौरान हरियाणा पुलिस की टीम द्वारा महिला को तब तक ट्रैक किया जाता रहेगा जब तक महिला अपने गंतव्य तक सुरक्षित नहीं पहुंच जाती। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने आप को पंजीकृत करते हुए इसका लाभ उठाएं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नॉन स्टॉप रफ्तार से भारत वर्ष 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

मोदी सरकार के 3.70 लाख करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा से समृद्ध और सशक्त बनेगा किसान: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा नियम 31 तक जारी, ऑड-ईवन के तहत सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुल सकती हैं दुकानें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x