Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: डॉ. नरेंद्र दुग्गल ने संभाला डीएवी शताब्दी महा विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र दुग्गल ने आज डीएवी शताब्दी महा विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में हवन का आयोजन किया गया।  हवन का उद्देश्य महाविद्यालय के माहौल को और ज्यादा सकारात्मक व नई ऊर्जा प्रदान करना रहा।  इस अवसर पर डॉ. दुग्गल ने उपस्थित सभी शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सभी को महाविद्यालय कार्यों को बेहतर ढंग से निर्वहन की जिम्मेदारी मिली है।  मुझे आज जो नई जिम्मेदारी मिली है वो आप सभी के सहयोग से ही पूर्ण होगी और एक सकारात्मक दिशा में हम सभी को महाविद्यालय के लिए काम करना है।  आप सभी से बेहतर सहयोग की उम्मीद मैं करता हूँ और आप सभी को जो सहयोग मुझसे अपेक्षित है वो मैं देने के लिए तैयार हूँ। 

डॉ. दुग्गल ने 1 जुलाई 2009 को महाविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपना शिक्षण जीवन शुरू किया और एसोसिएट प्रोफेसर बने। कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्होंने महाविद्यालय के खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया। डॉ. दुग्गल के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने महाविद्यालय के लिए जोनल, इंटर-जोनल, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई ट्रॉफी और पदक जीते। डॉ. दुग्गल अपने सौम्य स्वभाव, कुशल मार्गदर्शन, बेहतर समन्वय और त्वरित निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। इस अवसर पर डॉ. सुनीति आहूजा, डॉ. जितेंद्र ढुल, डॉ. रूचि मल्होत्रा, सुनीता डुडेजा के साथ सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल रहे। सभी ने प्रधानाचार्य को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दीं |

Related posts

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज गांव करनेरा में दो अलग -अलग अवैध कॉलोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

कोविड-19 का मुफ्त इलाज या राशि देने का वादा करने वाली ‘फ़िशिंग‘ ई-मेल से बचे, आपके साथ ठगी हो सकता हैं- सीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी में गोल चक्कर पार्क से सड़क पर आया जहरीला सांप, इंसान और जहरीला सांप का बचा जीवन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x