Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति ने “कोरोना रिलीफ फंड” में 1 लाख 51 हजार रूपए की योगदान राशि एसडीएम अमित कुमार को भेंट की हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति ,नहरपार, फरीदाबाद ने सोमवार को एसडीएम अमित कुमार को “कोरोना रिलीफ फंड” में एक लाख 51 हजार रूपए का योगदान राशि दिया हैं। समिति के सदस्यों ने एसडीएम अमित कुमार से अनुरोध किया हैं कि उनके दिए गए सहयोग राशि को सिर्फ राशन वितरण में खर्च किया जाए। इस मौके पर समिति के प्रधान अमर चंद, संयोजक सत्यपाल नरवत, सचिव बलजीत सिंह,उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी,जगबीर सरपंच नीमका, महेश नागर, शिव कुमार त्यागी, पूर्व सरपंच ददसिया, प्रदीप चौहान, भूप सिंह यादव, धर्म सिंह नरवत, राजकुमार आर्य, श्यो सिंह, बदरपुर आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे। 
पदाधिकारियों ने एसडीएम अमित कुमार को अवगत कराया कि उनके समिति ने नहरपार के गांवों में भी राशन वितरण की सेवा शुरू की हुई हैं और उन की समिति ने उत्तराखण्ड आपदा में 18 लाख 50 हजार रूपए का योगदान किया था। संस्था के संयोजक सत्यपाल नरवत ने किसानों से अपील की हैं कि रबी की फसलों को काटते वक़्त लॉकडाउन के नियमों का अवश्य पालन करें ताकि खुद भी सुरक्षित रहे और साथ में कार्य करने वाले अपने सहयोगियों को भी सुरक्षित रखें। 

Related posts

फरीदाबाद: पुत्रवधु तन्नू हत्याकांड में डीएलएफ अपराध शाखा की टीम ने किया सनसनीखेज खुलासा, सास सोनिया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ग्रीन फिल्ड कालोनी के प्लाट न. 782 बी में अवैध निर्माण बनाने वाले बिल्डर पर दर्ज कराएगा केस।

Ajit Sinha

अधिकारी यूपीएससी की परीक्षाएं फ्री एण्ड फेयर करवाने के बने भागीदार : जिलाधीश

Ajit Sinha
error: Content is protected !!