Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी में 4 दिन पूर्व हुई महिला अंजू की हत्या पति ने कैंची से धीरे -धीरे काट कर धर से किया था अलग, गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक फ्लैट में चार दिन पूर्व हुई एक महिला की हत्या की गुथ्थी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सुलझा लेने का दावा किया हैं। पुलिस ने इस मामले में मृतका अंजू के पति बॉबी उर्फ़ संजीव कौशिक को गिरफ्तार किया हैं। हत्या के कारण आरोपी संजीव कोशिश के जीजा राजू के साथ अंजू का अवैध संबंध होना बताया गया हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार की माने तो ग्रीन फील्ड कालोनी के मकान न. 3323 ,सी ब्लॉक के दूसरी मंजिल की एक फ्लैट में किराए पर रहते थे। उनका कहना हैं कि इस मामले में मृतका अंजू के पति बॉबी उर्फ़ संजीव कौशिक को गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ में आरोपी संजीव कौशिक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अंजू की उसके जीजा राजू के साथ अवैध संबंध थे। इस कारण से उसका में अक्सर नौक झोंक होता रहता था।उसने यह भी बताया कि बीते 17 मार्च को अंजू के साथ फिर से झगड़ा हुआ था और उस दिन झगड़ा काफी बढ़ गया और अंजू ने अपने ड्रैसिंग टेबल पर से कैसी उठा कर उस पर वार कर दिया जोकि उसकी अंगुली में लग गई। इसके बाद उसने उसके हाथ से कैंची को छीन कर उसका गला धीरे -धीरे काट कर धर से बिल्कुल अलग कर दिया। उनका कहना हैं कि उसने इस वारदात को अंजाम देने के बाद खून से लथपथ कपडे को बदल कर और अपने फ्लैट के मुख्य दरवाजा में ताला लगा कर वहां से फरार हो गया था जिसे आज उनकी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Related posts

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल मंगलवार 20 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस करेंगें।

Ajit Sinha

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों का 100 प्रतिशत रहा रिजल्ट,मुस्कान ह्यूमैनिटीज में 99 प्रतिशत लाकर टॉपर बनीं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x