Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद: फिटनेस एण्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा डबुआ कालोनी लैजर वैली पार्क में प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फिटनेस एण्ड मार्शल आर्ट एसोशियेशन  (रजि0) द्वारा डबुआ कालोनी लैजर वैली पार्क में प्रथम कबडडी प्रतियोगिता -2018 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर -14 और अंडर-17 के लड़कियों और लड़कों की कबडडी करवाई गई। कबडडी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्वामी धर्मानन्द सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल, माॅडर्न कान्वेन्ट स्कूल, होमर्टन ग्रामर स्कूल, जीबीएल कान्वेन्ट स्कूल, माॅडर्न आर्य स्कूल, श्री राम स्कूल, रावल इन्टरनेषनल स्कूल, फिटनेस एण्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन , गूर्जर  नंगला, सेक्टर-सारन, के.वी. स्पोर्टस, शमशेर  स्पोर्टस, आरआईएस पैर्टनर्स युवा हरियाणवीं, वाईआरके एकेडमी सहित 26 टीमों ने भाग लिया जिसमें अंडर-17 की लड़कियों (कैप्टन तनीशा  शर्मा, शिवांगी  सिंह, नीतीश , कशिश  यादव, सीमा यादव, तमन्ना, दिव्या, मानसी रावत, खुशबू , अदिति, नेहा ने फिटनेस एंड मार्शल  आर्ट एसोसिएशन  की विजेता टीम ने फाइनल में प्रथम एस.एस. पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय पुरस्कार जीता। इसके अलावा अंडर-14 की लड़कियों में एसएस पब्लिक स्कूल प्रथम, माॅडर्न आर्य स्कूल की टीम ने द्वितीय, अंडर-17 के लड़कों में गूर्जर क्लब नंगला ने प्रथम, होमर्टन ग्रामर स्कूल ने द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार सेक्टर-23 ने जीता और अंडर-14 के लड़कों में बानी मंदिर भांखरी ने प्रथम, माॅडर्न कान्वेन्ट स्कूल सेक्टर-46 ने द्वितीय तथा रावल इंटरनेषनल स्कूल के खिलाड़ियों ने तृतीय पुरस्कार जीता। कबडडी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डा. आर.एन.सिंह, पार्षद मनोज नासवा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश  रक्षवाल, ने किया तथा पार्षद ममता चैधरी, एसएचओ संदीप, समाजसेवी मुनेश  शर्मा, डा. आर्यन, गढ़वाल सभा के महासचिव सुरेन्द्र रावत ने विजेता टीमों को ट्राफी, मैडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फिटनेस एण्ड मार्शल  आर्ट एसोसिएशन  के मैम्बर संस्थापक व महासचिव नासिर हुसैन, चैयरमैन राकेश  खटाना, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद वाष्णेय , कमलेश  शर्मा, हिमांशु  खटाना, सुधीर, निशा , सिमरन महरा, भर्ती मयंक, केशव , विकास ने आए हुए मुख्य अतिथियों को फूल माला पहनाकर और शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।

Related posts

फरीदाबाद: एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से पिस्टल की नोंक पर एक करोड़ 5 लाख रुपए की हुई डकैती के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

 हरियाणा: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हड़ताली कर्मचारियों से एस्मा हटाने के बारे में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी को पत्र लिखा।

Ajit Sinha

अवैध निर्माण बनाने के एवज में 30000 रिश्वत लेने वाले ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग के कर्मचारी को भेजा जेल। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x