Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

DHBVN ने कर्मचारियों को दिवाली टोकन गिफ्ट के रूप में दी जाने वाली राशि ₹1000 से बढ़ा कर अब 1500 रुपए कर दिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हिसार : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा कर्मचारियों को दिवाली टोकन गिफ्ट के रूप में दी जाने वाली राशि ₹1000 से बढ़ा कर अब उसे 1500 रुपए कर दिया है। आदेश की कॉपी पढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

चंडीगढ़:दीपों के त्योहार दीपावली के शुभ अवसर पर हरियाणा के चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ अनुबंधित कर्मचारियों को भी 1500-1500 रुपये बोनस स्वरूप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस तोहफे से 36,000 से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे। हरियाणा पॉवर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के ग्रुप सी के 1399 नियमित कर्मचारियों और 68 अनुबंधित कर्मचारियों तथा ग्रुप डी के 303 नियमित कर्मचारियों और 151 अनुबंधित कर्मचारियों को 1500-1500 रुपये बोनस स्वरूप मिलेंगे। इसी प्रकार हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के ग्रुप सी के 3681 नियमित कर्मचारियों और 2003 अनुबंधित कर्मचारियों तथा ग्रुप डी के 390 नियमित कर्मचारियों और 573 अनुबंधित कर्मचारियों, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के ग्रुप सी के 6421 नियमित कर्मचारियों और 4415 अनुबंधित कर्मचारियों तथा ग्रुप डी के 319 नियमित कर्मचारियों और 575 अनुबंधित कर्मचारियों, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ग्रुप सी के 8308 नियमित कर्मचारियों और 6907 अनुबंधित कर्मचारियों तथा ग्रुप डी के 286 नियमित कर्मचारियों और 918 अनुबंधित कर्मचारियों को 1500-1500 रुपये बोनस स्वरूप मिलेंगे।

Related posts

गृह मंत्री अनिल विज ने रोहतक में हुई हत्या के मामले में परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश रोहतक के एसपी का दिए.

Ajit Sinha

नगर निकाय चुनावों में अन्य राज्यों के SC/BC वर्ग को हरियाणा में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ : निर्वाचन आयोग

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बदरपुर टोल प्लाजा को टोल फ्री बनाना हैं, शहर के लोगों के लिए आफत हैं टोल प्लाजा , लखन सिंगला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x