Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : खजांची पॉलिटेक्निक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झलके देशभक्ति के रंग।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक  के समीप वूमेन खजानी पॉलीटेक्निक में आज  स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर  रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग सांकृतिक कार्यक्रम पेश किए।

संस्थान की डायरेक्टर मीनाक्षी अरोड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को देश की आजादी और इसके लिए वीर सपूतों की ओर से दी गई कुर्बानी को याद किया । उन्होंने कहा कि आज हम सीमा पर तैनात वीरों की वजह से ही खुली हवा में सांस ले पाते हैं। इसके बाद छात्राओं ने रंगांरग और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत  किए। छात्राओं और फैकल्टी ने मिलकर कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर छात्राओं ने फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसमें छात्राओं ने चेहरों पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े चित्र बनाए । छात्रा इमराना खान, प्रियंका, हिना, काजल आदि ने मेरे देश की धरती गीत गाकर सभी के दिलों   को जीता। वहीं रितु, रेनू,अंकिता, प्रीति, पूजा व  दीपिका ने शिक्षिकाओं स्वाति, अनीता रितु, सीमा, कमलेश व रूपिका के साथ मिलकर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किया। सभी ने साथ मिलकर वीर सेनानियों को नमन किया।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मानव रचना के एनुअल कल्चरल फेस्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री फेम मिलिंद गाबा परफॉर्म करेंगे

Ajit Sinha

सभी डिवीजनों के लगभग 200 पूर्व एस्कॉर्ट्स के अधिकारियों ने अपने जीवन साथी के साथ विशेष मिलन समारोह में शामिल हुए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी की टीम ने आज ओखला एन्क्लेव – सेक्टर -91 से हटाए अवैध कब्जे , की तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x