Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ में तैनात उप निरीक्षक यादराम, नरेंद्र , सहायक उप निरीक्षक अशोक , अश्वनी को “हीरो ऑफ़ द वीक” चुना गया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ में  तैनात दो  उप -निरीक्षकों  और दो सहायक उप -निरीक्षकों को “हीरों ऑफ़ द वीक” चुना गया हैं। डीएलएफ क्राइम ब्रांच की इस टीम ने फैशन डिजाइनर एक लड़की  द्वारा नहर में कूद कर आत्महत्या की थी जिसमें उसके पिता ने अपनी बेटी की  हत्या की आशंका  जताई थी जिसमें मृतका के प्रेमी रविश कुमार को गिरफ्तार कर , इस मुकदमें को सुलझाया था।
        पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फैशन डिजाइनर एक लड़की बीते 6 जुलाई को अपने घर से निकली थी उसके बाद से उसका कही पता नहीं चला। करीब  11 दिन के बाद उस लड़की की  लाश गुडगाँव नहर से  निमोठ पुलिस चौकी ने बरामद की थी और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। उसके कपडे से परिजनों ने लड़की की पहचान की थी और मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट  सेक्टर -55 थाने में पहले से  दर्ज थी। इसके बाद मृतका के परिजन पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी से मिले थे और पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने इस मुकदमें की आगे की कार्रवाई के लिए डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौपी थी। जिसकों क्राइम ब्रांच डीएलएफ में तैनात  उप -निरीक्षक यादराम , नरेंद्र कुमार व सहायक उप -निरीक्षक अशोक कुमार , अश्वनी कुमार ने आगे की कार्रवाई शुरू  की तो पता चला की मृतका का एक बॉय फ्रेंड भी हैं उसको हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की तो उसने कबूल किया की शादी का झांसा देकर उसके साथ उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए , जब फैशन डिजायनर  ने  शादी करने के लिए  रविश को बोला तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिससे खफा हो फैशन डिजाइनर ने गुडगाँव नहर में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।इस क्रम में पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने उप -निरीक्षक यादराम , नरेंद्र कुमार , सहायक उप -निरीक्षक अशोक कुमार व अश्वनी कुमार को “हीरों ऑफ़ द वीक” चुना गया हैं।

Related posts

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ग्रीन फील्ड में लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर ,100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित हुआ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेसी बोस यूनिवर्सिटी से जुड़ने के लिए विधायक राजेश नागर को ज्ञापन

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक ही परिवार के 3 लोगों के द्वारा कोरोना वायरस का कत्ल कर घर लौटने पर आरडब्लूए ने किया स्वागत। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x