Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भागवत सत्र का प्रारंभ हुआ पितृ मोक्ष के लिए श्रीमद भागवत सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : पितृशान्ति हेतू पितृ पक्ष में आज वीरवार को सैक्टर-2 में भाजपा बल्लभगढ़ महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजू द्वारा भागवत सत्र का प्रारंभ हुआ। पितृ मोक्ष के लिए श्रीमद भागवत सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। श्राद्ध का महत्व बताते हुए कथा वाचक पं. गंगाराम शास्त्री वृंदावन वाले ने बताया कि संसार में अगर सुखी रहना है तो हमको भागवत कथा का अवश्य श्रवण करना चाहिए।
भागवत कथा के आयोजन से हमारा जीवन आनंदमय और शांतिप्रिय बनता है। इसलिए हमें भगवान का नाम लेना चाहिए और श्रीमद भागवत के महत्व को समझना चाहिए। श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से हमारे जीवन के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। भागवत कथा के आरंभ से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा पधारी। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता जब ही सिध्द होती है
जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि  स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। अन्यथा यह कथा केवल ‘मनोरंजन’, कानों के रस तक ही सीमित रह जाएगी। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शंाति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि  स्मरण, भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है। कलश यात्रा में गिरिजा वशिष्ठ, गुरिन्द्र कौर, सीमा पाण्डे, पदमावती एवं सुमन हुड्डा सहित अनेक महिलाएं शामिल हुई।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की खोली पोल,जलभराव में बंद गाड़ियों को खींचते हुए नजर आए लोग-देखें वीडियो

Ajit Sinha

अरावली में ड्रोन से बीज बिखरने की अनूठी पहल,बीजारोपण की मुहिम को पूरे देश में लेकर जाएंगे : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने रेहड़ी -पटरी वालों से अवैध वसूली और रंगदारी मांगने वाले एक बदमाश को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x