Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दुष्कर्म का आरोपित शख्स आज जिला अदालत की छठी मंजिल से कूद कर की आत्महत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एक शख्स ने आज दिन में जिला अदालत की छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं। मृतक शख्स की पहचान सूरज निवासी गाज़ियाबाद , उत्तरप्रदेश हैं।  मरने वाले सूरज पर एक नाबालिग लड़की को भाग कर दुष्कर्म करने का आरोप हैं। आज शनिवार को अदालत में तारीख पर पेश होने के लिए आया था। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक थाना खेड़ीपुल में बीते 15 जून 2021 को सूरज, निवासी गाज़ियाबाद, उत्तरप्रदेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 , 366 व पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। और उसे 24 जून 2021 को अरेस्ट किया गया था। उनका कहना हैं कि आरोपित सूरज एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। और आरोपित सूरज फरीदाबाद में किराए के मकान में रहता था। आरोपित को 11 अगस्त 2021 को जिला अदालत से जमानत मिल गई थी। तभी से आरोपित सूरज जमानत पर चल रहा था।

आज इस मुकदमे में जस्मीन शर्मा की अदालत में आज सुनवाई थी। और आरोपित सूरज अपने परिजन संग पेशी पर आया था। इसी दौरान आरोपित सूरज ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी ,  जिसे गंभीर  अवस्था में जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि मृतक सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए  अस्पताल के  शव गृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसकी डेड बॉडी को परिजन के हवाले कर दिया जाएगा।     

Related posts

फरीदाबाद:एसजीएम नगर में पांचवीं मंजिल से कूद कर नव विवाहिता ने की आत्महत्या,पति और सास -अरेस्ट।

Ajit Sinha

डकैती , पिस्तौल की नोंक लूटपाट व बम्ब बनाने के एक लाख 25 हजार के एक ईनामी अपराधी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ ने फरार चल रहे दो वांटेड अपराधियों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x