Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली कंपनी में की छापेमारी -देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्वास्थय विभाग फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में टाटा नमक की नकली पैकिंग तैयार करके आमजनों के सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक कंपनी में छापेमारी कार्रवाई की हैं। टीम ने यहां से भारी तादाद में नकली नमक के भरे हुए कट्टे बरामद किए हैं , और कंपनी मालिक के थाना डबुआ में कानून के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 23 नवम्बर-2022 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में राधा स्वामी सत्संग आश्रम के नजदीक प्लाट नम्बर 191 के सामने बनाए गए शेड में टाटा नमक की नकली पैकिंग की जा रही है व इस टाटा नमक को असल के तौर पर स्थानीय बाजार में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाया जा रहा है।    

उनका कहना हैं कि इस सूचना के सम्बंध में इंस्पेक्टर जगदीश व सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन व स्थानीय पुलिस के साथ मौका निरीक्षण किया गया।

मौका पर गाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में राधा स्वामी आश्रम के नजदीक प्लाट नंबर – 191 के सामने बनाए  गए शेड पर बाहर कोई बोर्ड लगा हुआ नही मिला। इस सेड के अंदर नमक के कट्टे खुले व पैकिंग शुदा रखे मिले। मौका पर हाजिर मिले मजदूरों ने पूछताछ पर बताया कि यहाँ पर कपिल मित्तल निवासी बल्लबगढ़ द्वारा टाटा नमक की पैकिंग कराई जाती है व  के के ट्रेडर्स के नाम से फर्म चलाई जा रही है।

मौका पर अलग अलग कट्टो में करीब 245 किवटल नमक रखा हुआ मिला। मौका पर टाटा नमक की एक एक किलो की पैकिंग को 91 कट्टों में पैक किया हुआ था। 3 मशीन लगाई हुई मिली जिनसे नमक की पैकिंग की जा रही थी। नमक के पैकेट पर लगे बैच नम्बर से मिलान करने पर पता करनाल का पाया गया, लेकिन पैकिंग यहाँ पर की जा रही थी। मौका पर टाटा साल्ट नमक व फेना सर्फ के रोल रखे हुए मिले। इस सम्बंध में के के  ट्रेंड्स के मालिक कपिल मित्तल के खिलाफ थाना डबुआ फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज  किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: अपराध शाखा , सेक्टर -30 की टीम ने आज चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटने के मामले में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना में कारोबारी रविंद्र त्रेहान व उसके दो गनमैनों के खिलाफ बने मकानों को तोड़ कर जमीनों पर कब्ज़ा करने का मुकदमा दर्ज, 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

मानव रचना डेंटल कॉलेज और इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने लॉन्च किया उत्तर भारत का पहला स्पोर्ट्स डेंटिस्ट्री में फैलोशिप प्रोग्राम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x