Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक व्हीलचेयर संपदा अधिकारी संपदा अधिकारी एचएसवीपी को भेंट की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज फरीदाबाद  सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला देवी एवं अमोलिक ग्रुप के निर्देशक हितेश चौधरी के कर कमलों द्वारा एक व्हीलचेयर अमित कुमार गुलिया संपदा अधिकारी एचएसवीपी सेक्टर-12 फरीदाबाद को भेंट की, क्योंकि एचएसवीपी संपदा कार्यालय कार्यालय सेक्टर- 12 फरीदाबाद में प्लाट धारको को अपनी संपत्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए सिंगल विंडो पर बायोमेट्रिक इत्यादि के लिए आना होता है। 

अक्सर कुछ वरिष्ठ नागरिक महिला एवं पुरुष दिव्यांग या किसी कारणवश बीमार या दुर्घटना ग्रस्त भी होते हैं। ऐसे में उनका पैदल चलकर सिंगल विंडो तक आ पाना कठिन होता है। इन समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए ही संस्था फीवा ने एक व्हीलचेयर इन लोगों की सुविधाओं के लिए आज 23 नवंबर को देने का कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय पहले ही ले लिया गया था।

इस अवसर पर फीवा प्रधान आकाश गुप्ता, महासचिव गुरमीत सिंह देओल, कोषाध्यक्ष सिंह शेखावत, हंसराज अहूजा, रोहतास चहल, भीम अरोड़ा, उमाशंकर गर्ग, राजवीर नेता जी, मनमोहन सिंह, कपिल जिंदल, अशोक कुमार, योगेश खुराना व अंकित मलिक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

डीजीपी पी. के. अग्रवाल ने राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के कामकाज की समीक्षा, ब्यूरो के कार्य में तकनीकी सुधार को लेकर दिए आदेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद बना अवसरों की धरती: मेगा जॉब फेयर में 5 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी 1500 को मिला रोजगार।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरिता विहार में 330 बेड के निर्माणाधीन आईसीयू अस्पताल का दौरा कर लिया जायजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x