Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम को आर्थिक तौर से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे- यश गर्ग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त डा. यश गर्ग ने कहा है कि निगम को आर्थिक तौर से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि सभी बड़े बकायादारों के विरूद्ध हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसी संपतियों को नीलाम करने की कार्यवाही भी शुरू करने के निर्देश दिए गए  हैं।

कराधान विभाग के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर तो निगम क्षेत्र के कुछ बड़े करदाता निगम का करोड़ों रूपये संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में निगम को अत्यधिक आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में निगम के संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त निगमायुक्त, सभी क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी और भूमि एवं अनुज्ञप्ति अधिकारी उपस्थित थे। नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि निगमा युक्त ने बैठक में 31 दिसम्बर 2020 तक कम से कम 46 करोड़ रूपये बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के भी निर्देश दिए है, जिसके लिए निगम के सातों जोनों के भी टारगेट निर्धारित किए गए है।

डा. यश गर्ग ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की संपत्ति कर के ब्याज माफी योजना का सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, होर्डिग्स, बैनर व मुनादी आदि के माध्यम से अधिकाधिक प्रचार प्रसार करे जिससे निगम के साथ-साथ शहरवासी भी लाभान्वित हो सकें। निगमायुक्त डा. यश गर्ग ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने बकाया संपत्ति कर की राशि को बिना किसी देरी के जमा करवाएं जिससे कि निगम प्रशासन सफाई, सीवरेज, जलापूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उन्हें बेहतर तरीके से उपलब्ध करवा सके।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने सेफ एंड सिक्योर ग्रुप नामक एप्प को किया लांच,इस एप्प से आप जुड़िये और अपराध मुक्त शहर बनाइयें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को एमवीएन ने किया सम्मानित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!