Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला में आज उमडी भारी भीड, लगभग एक लाख लोगों ने देखा मेला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुण्ड, (फरीदाबाद) : हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में चल रहा 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड शिल्प  मेला में आज दूसरा विकेंड की शुरूआत हुई जिसमें लगभग एक लाख लोगों ने मेला देखा।इस संबंध में जानकारी देते हुए सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक समीरपाल सरो ने बताया कि आज मेला में लोगों की अच्छी खासी भीड थी और लोगों में मेले के प्रति काफी उत्साह था। मेले में आज विभिन्न स्कूलों व कालेजों के बच्चों ने भी शिरकत  की।
श्री सरो ने बताया कि सूरजकुंड मेला को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। उन्होंन बताया कि मेला में शौचालयों, पेयजल आपूर्ति, सीसीटीवी व्यवस्था के साथ-साथ फ्री वाईफाई की सुविधा भी लोगों को दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए एटीएम व मोबाईल एटीएम की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है तथा सार्वजनिक वाहनों में आने वाले लोगो के लिए विभिन्न स्थानों जैसे कि दिल्ली, गुरूग्राम व फरीदाबाद से हरियाणा रोडवेज की बसों को चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेला में आने वाले लोगो की सुविधा के लिए निःषुल्क फेरी गाडियों की भी व्यवस्था की गई है। श्री सरो ने बताया कि लोगों को मेले में पौष्टिक व स्वच्छ भोजन के साथ -साथ विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए फूड कोर्ट भी स्थापित किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व मेयर व पूर्व पार्षद के फार्म हाउस सहित 8 फार्म हाउस, शराब अहाता पर चला वन विभाग और नगर निगम का बुल्डोजर -ध्वस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस ने की ’ज़िम्मेदार’ नागरिकों की प्रशंसा, कहा ’थैंक्यू टीचर्स“

Ajit Sinha

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति: सामूहिक सर्वजातीय विवाह में शुक्रवार को एक साथ 80 दूल्हे 80 घोड़ियों पर दिखाई देंगें,कमाल का नजारा होगा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x