Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हरियाणा के मंत्रियों सहित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व निगम कमिश्नर सोनल गोयल के पुतले जलाए छात्रों ने।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : नगर निगम में फैलें भ्रष्ट्राचार की जांच की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे बाबा रामकेवल की बिगडती तबीयत के बाद प्रशासन द्वारा कार्यवाही न करने से नाराज  युवा आगाज छात्र संगठन के दर्जनों छात्रों ने आज हरियाणा सरकार के खिलाफ नीलम चौक से नगर निगम तक विरोध जुलूस निकालें और हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरे मंत्री मंडल का पुतला फूंका, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर कविता जैन, कैप्टन अभिमन्यु, के साथ – साथ फरीदाबाद के मंत्री और विधायकों के पुतले भी जलाएं गए। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहां कि अगर जल्द से जल्द एसआईटी गठन कर भ्रष्ट्राचार की जांच नहीं करवाई गई तो छात्र सडकों पर उतरेंगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे। फरीदाबाद में एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे हरियाणा मंत्री मंडल का पुतला एक साथ फूंका  गया। नगर निगम पर भ्रष्ट्राचार के खिलाफ पिछले 54 दिनों से चल रहे सत्याग्रह और आमरण अनशन के बाद बाबा रामकेवल के स्वास्थ्य में हो रही गिरावट से गुस्साएं छात्रों  ने जागरूकता दिखाते हुए नीलम चौक से नगर निगम तक हरियाणा सरकार की शव यात्रा निकाली और पूरे मंत्री मंडल का पुतला  फूंका। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर कविता जैन, कैप्टन अभिमन्यु, के साथ – साथ फरीदाबाद के केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुजर्र, केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, बडखल विधायिका सीमा त्रिखा, बल्लभगढ विधायक मूलचंद शर्मा और निगमायुक्त सोनल गोयल के पुतले भी जलाएं गए । गुस्साएं  छात्र जसवंत पंवार ने कहा कि ऐसी असंवेदनशील सरकार हरियाणा में पहली बाद देखी है जो कि भ्रष्ट्राचार के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई और आज उसी भ्रष्ट्राचार में लिप्त होने के कारण भ्रष्ट्राचार की जांच नहीं करवा रही है। अरोप लगाते हुए कहा कि फरीदाबाद के मंत्री व विधायक सत्ता के नशे में चूर होकर सोये हुए हैं, क्योंकि फरीबाद के नेताओं को नगर निगम से हर महीने घूस जाती है जिसके कारण वो एसआईटी से जांच नहीं करवा रहे हैं। छात्रों की चेतावनी है कि अगर जल्द से जल्द से सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

Related posts

आरएएफ की194 बटालियन फरीदाबाद के सभी थानों में करेगी भौगोलिक स्थिति की जानकारी के लिए भ्रमण

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एमआरईआई इस ट्रैफि‍क और प्रदूषण मुक्त पहल को अपनाने वाला पहला निजी संस्थान है

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने होटल मालिक के साथ मारपीट, होटल में तोड़फोड़ और फायरिंग कर भागने वाले 8 बदमाशों को धर दबोचा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x