Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: राज्य मंत्री राजेश नागर ने शहरवासियों को दी गुरु पर्व की शुभकामनाएं। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि गुरु नानक देव ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार कर समाज को नई दिशा प्रदान की। हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज एनआईटी जवाहर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहिब में गुरुपर्व के पावन पर्व पर माथा टेका और श्रद्धालुओं को गुरु साहिब की प्रकाश पर्व की बधाई दी।राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज सिखों के पहले धर्मगुरु और संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव देशभर में खूब धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के सर्वधर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। उन्होंने ईश्वर की एकता का प्रचार किया, इस बात पर जोर दिया कि केवल एक दिव्य इकाई है जो धार्मिक सीमाओं से परे है। इतना ही नहीं गुरु नानक देव जी ने समाज से अज्ञानता को भगाने के लिए ज्ञान का प्रकाश किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सिख समाज की रचना की गई है। गुरु नानक देव ने समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए संदेश दिया है। गुरु की हर वाणी समाज को एक सीख देती है। गुरुनानक देव ने समाज को बांधने का काम किया है, उनके सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने जिला वासियों की खुशहाली के लिए गुरूद्वारे में माथा टेक कर अरदास की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की सहायता के लिए वचनबद्ध है और जल्द से जल्द आमजन की मूलभूत सुविधाओं हेतु जो भी विकास कार्य है उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद : सरूरपुर के एक फोर्जिंग कंपनी में लगी भयंकर आग,धू -धू कर जलती हुई आग की वीडियो खुद देखिए और पुलिस की सुनिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -29 पुल के समीप तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने एक 14 वर्षीय एक छात्र को कुचला, छात्र की घटना स्थल पर ही हुई मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबादआखिरकार रेलवे अंडरपास में चली गई बैंक मैनेजर और कैशियर की जान,वर्षों से लोग समाधान करने की कर रहे थे मांग-वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x