Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सेक्टर -30 के दशहरा ग्राउंड में जलते हुए मेधनाथ ,कुम्भकर्ण व रावण के पुतलों को एक साथ हजारों दर्शकों ने मोबाइल में किए कैद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद दशहरा कमेटी द्वारा शुक्रवार देर सांय के वक़्त सेक्टर -30 में जलाए गए मेधनाथ ,कुम्भकर्ण व रावण के जलते हुई पुतले को हजारों दर्शकों ने एक साथ अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। यह अदभुत तस्बीर उस वक़्त की हैं जब केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर -30 स्थित दशहरा ग्राउंड के प्रांगण में एक -एक करके पुतलों को जला रहे थे उस वक़्त हजारों लोगों की भीड़ थी ने अपने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से तस्बीरों को कैद कर रहे थे। दर्शक लोग बेशक जलते हुए पुतलों को कैद कर रहे थे पर अथर्व न्यूज़ उन सभी को अपने कैमरे में कैद रहे थे ताकि उन सभी लोगों को ख़बरों के माध्यम से इस अदभुत तस्बीर को दिखा सकें,जिसकी उन्होनें कामना भी नहीं की होगी ।
कमेटी के प्रधान डा. कौशल बटला का 25 वां रावण उत्सव और सालों के कार्यक्रम के मुकाबलें को इस अदभुत तस्बीरों ने इस उत्सव में चार चांद लगा दिया हैं। इन खूबसूरत तस्बीरों को लाखों व करोड़ों रूपए खर्च करके तैयार नहीं कर सकते हैं। इस दौरान मंच पर नगर निगम के वरिष्ठ उप -महापौर देवेंद्र चौधरी, उद्योगपति एम् पी रूंगटा, क्रॉउन ग्रुप के चेयरमेन आर. एस. गांधी, डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक आर. एस. वर्मा , प्रिंसिपल श्रीमती बिमला वर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर श्रीमती कांता बाटला के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सुरक्षा ब्यवस्था की देखरेख एसीपी सराय यशपाल खटाना व सेक्टर -31 थाने के एसएचओ अमित कुमार कर रहे थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रधान डा. कौशल बाटला, महासचिव वी. के. अग्रवाल , दिनेश राजपूत ,अमित मिश्रा के अलावा आदि लोगों ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई हैं।

Related posts

फरीदाबाद:सफलता का एक ही मूल मंत्र है दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद की जनता जागरूक और हिम्मत वाला हैं , कोरोना वायरस को चुटकी में देश से बाहर कर देगी: पुलिस कमिश्नर के. के. राव   

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लखन सिंगला कांग्रेस की कुनबा बढ़ाने में बहा रहे पसीना किसे जोड़ा -देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x