Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में कहीं रामलीला तो, कहीं दुर्गा पूजा, कहीं रही रावण दहन की धूम, सभी में वीरेंद्र भड़ाना हुए शामिल-खुश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में इस वर्ष भी रामलीला, दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। रामलीला के लिए एक समिति गठित गई थी, जिसने पिछले एक माह से अधिक से तैयारी चल रही थीं, खासतौर से भक्तों के लिए मंडली बुलाई गई थी। रावण, कुम्भ करण एवं मेघनाद के पुतले खड़े किए गए, का एक- एक करके कल मंगलवार शाम को दहन किया गया। रामलीला स्थल पर विशेष रूप से स्वादिष्ट खाने पीने की वस्तुओं की भी व्यवस्था की गई थी, का भी दर्शकों ने काफी तादाद में लुफ्त उठाया. 

इसी प्रकार कॉलोनी के बंगाली समाज की दुर्गा पूजा समिति ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा का 4 दिनों का कार्यक्रम किया। कॉलोनी के सी ब्लॉक में भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया।

23 और 24 अक्टूबर- 2023 को  तीनोँ कार्यक्रमों में ग्रीन फील्ड रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेन्द्र भड़ाना को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उनके द्वारा दीप प्रज्वलित कराने के बाद, उनका राम दरबार का प्रतीक चिन्ह देकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर अशोक गोयल,  दिनेश मित्तल, बृज गोपाल गर्ग, हरीश एवं रामलीला समिति के अन्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया ।

उनके साथ एसोसिएशन के महासचिव वी के टंडन, नरेन्द्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष, सागर चौहान का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से राकेश तलवार, सागर चौहान, नरेश नागरवाल, मदन पाल आदि अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इसी प्रकार दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी अमिताव पल,  पिनाकी दास गुप्ता, संजय आदि सदस्यों ने दुर्गा पूजा समारोह में उनका  सम्मान किया।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने बलराज भाटी गैंग के एक गुर्गें दीपक को गिरफ्तार किया हैं, हत्या,हत्या की कोशिश केस दर्ज हैं।

Ajit Sinha

500 गुमशुदा बच्चों के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने वाले हरियाणा पुलिस के एएसआई राजेश कुमार हुए सम्मानित   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज बकायादारों के 15  इकाईयों की सीलिंग की गई।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x