Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : राजेश नागर की अगुवाई में तिगांव से दीनबंधु छोटू राम के मूर्ति अनावरण पर हजारों की संख्या में गए बीजेपी कार्यकर्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: रोहतक के गांव सांपला में दीनबंधु सर छोटूराम के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बीजेपी नेता राजेश नागर की अगुवाई में तिगांव से भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता बसों और गाडिय़ों से रवाना हुए। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छोटू राम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी जिंदाबाद के नारे जमकर लगाए। ढोल नगाड़े के बीच कार्यकर्ताओं की बसों को राजेश नागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों को हाशिए पर लाना का काम किया था, जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भावांतर योजना, किसानों को उनकी फसल की लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देना आदि कदम उठाते हुए बीजेपी सरकार ने किस तरह किसानों का मुकद्दर बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि यह एक बड़ा अवसर है कि एक ईमानदार प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा की मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं।राजेश नागर ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम किसान, मजदूर कमेरा वर्ग के मसीहा थे, इसलिए आज तक गांव की जनता में भी उनके मूर्ति अनावरण के लिए इतना उत्साह दिखाई दे रहा है। राजेश नागर ने दीनबंधु सर छोटूराम को सच्चा सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।

Related posts

एसीबी के इंस्पेक्टर सोमेश तथा डीएसपी के रीडर ईएचसी अशोक को ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में पूर्ण रूप से बिजली देने हेतु यूआईसी से DHBVN ने सेक्टर -46 सब स्टेशन को किया टेक ओवर, 3 नए ट्रासफार्मर लगेंगें।

Ajit Sinha

मानव रचना के छात्रों से रूबरू हुए राज्यसभा सांसद के.जे अल्फोंस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x