Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सिपाही मंजीत ने पेट्रोलिंग के दौरान सड़क मिले एक एप्पल आई फोन 11 मोबाइल फोन असली मालिक को लौटाए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सारन के अंतर्गत आने वाली पर्वतीय कॉलोनी चौकी में तैनात सिपाही मंजीत सिंह को रात के वक़्त पेट्रोलिंग के दौरान सड़क पर मिले एप्पल आई फोन 11 मोबाइल फोन असली मालिक को उनके मोबाइल फोन लौटाए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन पाकर मालिक का ख़ुशी का अंदाजा नहीं रहा। और सिपाही मंजीत को इस कार्य निष्ठां को देख कर उन्हें बार बार दिल से धन्यवाद करते नहीं थकते ।  

दरअसल सिपाही मंजीत कल देर शाम अपने पुलिस चौकी के अपने बीट क्षेत्र में पीसीआर पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान मंजीत को रास्ते में मोबाइल पड़ा हुआ दिखाई दिया। मंजीत ने जब जाकर मोबाइल फ़ोन को रास्ते से उठाया तो वह एप्पल कंपनी का iPhone11 मोबाइल था। सिपाही मंजीत ने अपना कर्तव्य निभाते हुए महंगे मोबाइल को अपने पास न रखकर इसे उसके मालिक तक पहुँचाने का निश्चय किया और वहाँ आसपास के लोगों और दुकानदारों से उस फ़ोन के मालिक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।  बहुत देर तक पूछताछ करने के पश्चात् भी फ़ोन का मालिक नहीं मिला|
इसके बाद मंजीत मोबाइल को लेकर चौकी में वापिस लौटे और इसके बारे में पुलिस चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार को बताया।  इसके बाद सिपाही मंजीत ने उस मोबाइल का फोटो लेकर अपनी चौकी के सभी बीट अधिकारियों को भेजा और मोबाइल के मालिक के बारे में अपने बीट क्षेत्र में पूछताछ करने के लिए कहा। 

यह प्रक्रिया चल ही रही थी की मोबाइल मालिक सुधीर यादव अपने गुम हुए मोबाइल की शिकायत देने स्वयं पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में आ गए।  उन्होंने बताया कि वह नंगला इन्क्लेव पार्ट-2 के रहने वाले हैं और उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया है।  इसके पश्चात् पुलिस चौकी प्रभारी ने उनसे उनके मोबाइल सम्बन्धी कागजात पेश करने के लिए कहा।  मोबाइल सम्बन्धी सभी कागजात जांचने के बाद चौकी प्रभारी ने उन्हें उनका मोबाइल लौटते हुए पूरी घटना के बारे में बताया और अपने मोबाइल को संभालकर रखने की हिदायत दी। सुधीर अपने मोबाइल वापिस पाकर बहुत खुश हुए और कहा कि  पुलिस चौकी के अधिकारियों ने उनकी उम्मीदों से बढ़कर कार्य किया है।  

Related posts

पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी ने आज सब- इंस्पेक्टर व सेक्टर -25 चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

संविधान पर हमला हिंदुस्तान के गरीब आदमी के अधिकार पर हमला है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भाजपा विधायक बोले, सही को भी गलत कहने के चलन के बीच शिक्षा एक अभियान ट्रस्ट की कोशिश अच्छी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!