Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक 19 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला में अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को चेकिंग के दौरान 75 लाख रुपए मूल्य से अधिक की 11 हजार 200 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। इसके साथ ही अलग-अलग टीम में बनाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध रूप से शराब की सप्लाई न हो इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा छह स्थानों पर नाके लगाकर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इससे पहले 8,447 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी। अब रविवार को की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पकड़ी गई इस शराब का मूल्य एक करोड़ दो लाख रुपए हो गया है। हरियाणा में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की बड़ी कार्रवाई में फरीदाबाद जिला तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला में अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिला में भाटी माईन मांगर, सूरजकुंड, बदरपुर बार्डर, दुर्गा बिल्डर के सामने, बसंतपुर और छांयसा में छह नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर 8-8 घंटे के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को और रविवार को दिनभर चली कार्रवाई में चैकिंग अभियान के दौरान चैकिंग टीमों द्वारा 11 हजार 200 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस शराब का मूल्य 95 लाख रुपये आंका गया है। वहीं इन मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला में शराब सहित 73 लाख रुपये के असेट्स सीज किए गए थे। इनमें 21 लाख रुपये की नकदी भी शामिल है। अब 75 लाख रुपए की अवैध शराब पकडी गई है।

Related posts

फरीदाबाद:शुभम अग्रवाल बोले, ग्रीन फील्ड में अपने बुजुर्ग पिता के लिए बना रहे घर और ऑफिस, लोग कर रहे है फोन करके ब्लैकमेल। ,

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज गांव खेड़ी गुजरान में विकसित दो अवैध कॉलोनियों में की जबरदस्त तोड़फोड़।

Ajit Sinha

खुलेआम सड़कों जाम छलकाना भारी पडा, रात भर चली लोग धरपकड़, 600 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x